फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Late Army Major Prasad Mahadik's wife Gauri Mahadik will join Indian Army

जज्बे को सलाम, सेना में शामिल होकर शहीद पति की वर्दी पहनना चाहती हैं गौरी

Sun, 24 Feb 2019 09:16 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Late Army Major Prasad Mahadik's wife Gauri Mahadik will join Indian Army
शहीद मेजर प्रसाद महादिक की पत्नी गौरी महादिक

शहीद मेजर प्रसाद महादिक की पत्नी गौरी महादिक अपने पति को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय सेना में शामिल होना चाहती हैं। रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गौरी महादिक ने कहा-

विज्ञापन

'पति के शहीद होने के 10 दिन बाद मैं सोच रही थी कि अब मुझे क्या करना चाहिए। फिर मैंने फैसला किया कि मुझे उनके लिए कुछ करना है और मैं सेना में शामिल होऊंगी। मैं उनकी (पति प्रसाद महादिक) की वर्दी और उनके स्टार को पहनूंगी। मैं चेन्नई में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में प्रशिक्षण के बाद बतौर लेफ्टिनेंट के रूप में अगले साल सेना में शामिल हो जाउंगी।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी को वॉर विडोज के लिए गैर-तकनीकी श्रेणी में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 

बता दें कि मेजर प्रसाद महादिक (31) साल 2017 के दिसंबर में अरुणाचल सीमा के चीन बॉर्डर पर गोला-बारूद के टैंक चेक करने के दौरान अचानक हुए विस्फोट में शहीद हो गए थे। गौरी महादिक एक योग्य कंपनी सचिव (सीएस) और वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मई 2017 से वर्ली में एक प्रतिष्ठित कानूनी फर्म के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ भी काम किया है। अब वह भारतीय सेना में शामिल होना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सेना में शामिल होना मेरे पति को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी।
 

गौरी की शादी साल 2015 में मेजर प्रसाद महादिक से हुई थी। वर्तमान में गौरी महाराष्ट्र स्थित विरार में अपने ससुराल में रहती हैं। पति के शहीद होने के बाद गौरी ने सेना में शामिल होने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed