फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Killer of woman and four children arrested after 28 years

Mumbai: महिला व चार बच्चों का हत्यारा 28 साल बाद गिरफ्तार, संबंध बनाने से इनकार करने पर दिया था घटना को अंजाम

Sat, 31 Dec 2022 10:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 31 Dec 2022 10:33 AM IST
सार

मीरा भायंदर-वसई विरार (MBVV) क्राइम ब्रांच ने फरार आरोपी राजकुमार चौहान को गिरफ्तार किया। उसे मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश में अपनी नौकरी के लिए रवाना हो रहा था। 

विज्ञापन
Mumbai: Killer of woman and four children arrested after 28 years
Mumbai: accused killed woman & her 4 children arrested - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने मीरा रोड इलाके में एक महिला व उसके चार बच्चों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह 28 साल से फरार था। मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। महिला द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसे व उसके बच्चों को मार डाला था। 

विज्ञापन

मीरा भायंदर-वसई विरार (MBVV) क्राइम ब्रांच ने फरार आरोपी राजकुमार चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह मीरा रोड इलाके में एक महिला व उसके चार बच्चों की हत्या का आरोपी है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश में अपनी नौकरी के लिए रवाना हो रहा था। 
विज्ञापन

वारदात के वक्त आरोपी राजकुमार की उम्र 19 साल थी। वह महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन इसमें असफल होने पर उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार हत्या के दो अन्य आरोपी अनिल सरोज और सुनील सरोज अभी भी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed