फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Hiranandani Estate housing society 390 residents fake corona vaccination case police arrested four person

मुंबई: 390 लोगों को नकली टीका लगाने वाले चार गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से पकड़ा गया वैक्सीन देने वाला

Fri, 18 Jun 2021 02:08 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Fri, 18 Jun 2021 02:08 PM IST
सार

मुंबई के उत्तरी क्षेत्र के एसीपी दिलीप सावंत ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक शख्स फर्जी रैकेट चलाता था, जबकि दूसरा आरोपी बड़ी-बड़ी सोसायटी में टीकाकरण कैंप लगवाता था।

विज्ञापन
Mumbai Hiranandani Estate housing society 390 residents fake corona vaccination case police arrested four person
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई की हीरानंदानी सोसायटी में 390 लोगों को कथित रूप से नकली टीका लगाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धोखाधड़ी की इस घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने जो टीके लगाए, वे असली थे या नहीं। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के कांदीवली इलाके की हीरानंदानी हाउसिंग सोसायटी के परिसर में 390 लोगों को 30 मई को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। उस दौरान राजेश पांडे नाम के एक शख्स ने खुद को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का प्रतिनिधि बताते हुए सोसायटी कमेटी के सदस्यों से संपर्क किया था। इस टीकाकरण अभियान का संचालन संजय गुप्ता ने किया, जबकि महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने सोसायटी के सदस्यों से पैसा लिया था। आरोप है कि सोसायटी के सभी लोगों को नकली टीके लगाए गए और करीब पांच लाख रुपये ठग लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दी यह जानकारी

मुंबई के उत्तरी क्षेत्र के एसीपी दिलीप सावंत ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक शख्स फर्जी रैकेट चलाता था, जबकि दूसरा आरोपी बड़ी-बड़ी सोसायटी में टीकाकरण कैंप लगवाता था। इसके अलावा बाकी दो आरोपी लोगों के पहचान पत्र चोरी करते थे। साथ ही, एक अन्य शख्स को मध्यप्रदेश से पकड़ा गया, जो वैक्सीन लाता था। 
 

विज्ञापन

वैक्सीन की भी जानकारी जुटा रही पुलिस

शुरुआती जांच में पता चला कि आधिकारिक केंद्रों से टीके नहीं लिए गए थे। ऐसे में जांच की जा रही है कि लोगों को जो टीके लगाए गए थे, वे असली थे या नहीं। पुलिस ने उम्मीद जताई कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका जल्द पता लगने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed