{"_id":"5c8fb710bdec2214720fa9fe","slug":"mumbai-foot-over-bridge-collapse-police-arrested-bridge-auditor-neeraj-desai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा : पुल का ऑडिट करने वाला नीरज देसाई गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा : पुल का ऑडिट करने वाला नीरज देसाई गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2019 12:43 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
कुछ इस तरह हो गई थी पुल की हालत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में पिछले हफ्ते हुए पैदल पार पुल गिरने के सिलसिले में एक संरचनात्मक लेखा परीक्षक और सहायक अभियंता एस एफ काकुल्ते को गिरफ्तार कर लिया। उसे कल मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि नीरज कुमार देसाई की कंपनी ने कथित तौर पर पुल का ढांचागत निरीक्षण किया था और ढांचे में कुछ क्षरण के बावजूद उसे इस्तेमाल के लिये सुरक्षित घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (जोन-1) अभिषेक त्रिमुखे ने यहां संवाददाताओं को बताया, “हमनें रविवार को देसाई की लापरवाही सुनिश्चित होने के बाद उसे हिरासत में लिया था और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने बीएमसी के अतिरिक्त नगरपालिका आयुक्त संजय दर्डे समेत अन्य अधिकारियों के भी बयान दर्ज किये हैं। इस पुल हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन