मुंबई: एक हफ्ते में दूसरा हादसा, मरोल इलाके की इमारत में लगी आग, 4 की मौत व 7 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के कमला हिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि शहर में एक और आग हादसा हुआ है। गुरुवार देर रात मुंबई के मरोल इलाके में स्थित मैमून बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। मरने वाले सभी सात लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे 5 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। मरने वालों में 45 वर्षीय तसनीम कापसी, 15 वर्षीय सकीना कापसी, 8 वर्षीय मोइज कापसी और 70 वर्षीय कापसी शामिल हैं।
#WATCH: Visuals of fire that broke out at Maimoon building in #Mumbai's Marol in the late night hours and claimed four lives. Situation now under control pic.twitter.com/nLp0zL9rdU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 4, 2018
बता दें कि पिछले शुक्रवार भी मुंबई में आग हादसा हुआ था। मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल्स कम्पाउंड के 3 रेस्टोरेंट्स में लगी भयावह आग लग गई थी। इसमें 14 लोगों के मौत हो गई थी, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।