फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai family kept body of their son for ten days in church and belief that he will back to life 

10 दिनों तक चर्च में रखी बेटे की लाश, जिंदा करने के लिए करते रहे काला जादू

Tue, 07 Nov 2017 11:18 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 07 Nov 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
mumbai family kept body of their son for ten days in church and belief that he will back to life 

महाराष्ट्र के अंबरनाथ से अंधविश्वास से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने बेटे की लाश को 10 दिनों तक चर्च में इसलिए रखा ताकि काले जादू से उसे दोबारा जिंदा कर सके। पुलिस के मुताबिक परिवार 17 साल के बेटे मिशख नेवहिस का शव 27 अक्तूबर को चर्च में लेकर पहुंचा और वहीं भगवान जीसस से प्रेयर करने लगे। 

विज्ञापन


परिवार की इस बेबुनियाद कोशिश का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुलिस 'जीसस फॉर ऑल नेशन' चर्च में पहुंच गई। दरअसल, लड़के के पिता बिशप का मानना था कि अगर परिवार काले जादू के साथ भगवान जीसस की प्रेयर करेगा तो उसके बेटे को फिर से जीवनदान मिल सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, वे ये सच जानते थे कि यह मुमकिन नहीं है, फिर भी वे बेबुनियाद कोशिश को अंजाम देते रहे। इस बीच 4 नवंबर को पुलिस चर्च में पहुंच गई और परिवार को समझाने लगी। पहले तो पुलिस के कहने पर परिवार लाश को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने को तैयार हो गया, लेकिन उन्होंने पुलिस के जाने के बाद अपनी कोशिशों को जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुहर्रम पर मां-बाप ने बच्चे को गर्म कोयले पर लिटाया, खुद को बचाने की करता रहा कोशिश


परिवार ने फिर से रविवार को प्रेयर की और इलेक्ट्रोनिक बक्स में रखे बेटे के शव में जान की उम्मीद लगाने लगे। पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से कोशिश जारी रहने पर वे वहां फिर पहुंचे और उन्हें समझाने लगे। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बाद परिवार चर्च से शव को ले गया और मिशख का अंतिम संस्कार कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि मिशख की जान कैंसर की वजह से हुई थी और परिवार उसे किसी भी कीमत पर खोने नहीं देना चाहता था। इसलिए परिवार उसे जिंदा करने की हर कोशिश में जुटा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed