{"_id":"59d1e0164f1c1ba1538b5263","slug":"muharram-infant-wrapped-in-banana-leaves-lie-on-hot-charcoal-dargah-karnataka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम पर मां-बाप ने बच्चे को गर्म कोयले पर लिटाया, खुद को बचाने की करता रहा कोशिश ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुहर्रम पर मां-बाप ने बच्चे को गर्म कोयले पर लिटाया, खुद को बचाने की करता रहा कोशिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कर्नाटक में मुहर्रम के दिन परंपरा के नाम पर एक 18 महीने के बच्चे को गर्म-गर्म कोयलों पर लिटा दिया गया। बच्चे को उससे बचाने के लिए बीच में सिर्फ केले के पत्ते थे। खबर के मुताबिक, यह घटना धरवाड़ जिले के अल्लापुर में हुई। वहां एक दरगाह में माता-पिता ने अपने 18 साल के बच्चे को केले के पत्तों में लपेटकर कोयलों पर रख दिया।
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में नन्हीं सी जान रोता हुआ और अपने आपको बचाने की कोशिश करता साफ देखा जा सकता है।
पढ़ें: हिंदू परिवार बना मिसाल, 350 साल से निभा रहा मुहर्रम की परंपरा
पुलिस को भी इस घटना की जानकारी है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बच्चे के माता-पिता दो साल पहले वहां औलाद के लिए प्रार्थना करने आए थे। प्रार्थना के दौरान उन्होंने ऊपरवाले से ऐसा करने का वादा किया था। जिसको निभाने के लिए रविवार (1 अक्टूबर) को बच्चे की जान दांव पर लगाई गई।

कुछ दिन पहले ही पास हुआ है 'अंधविश्वास विरोधी बिल'
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाल में कर्नाटक कैबिनेट ने अंधविश्वास विरोधी बिल पास किया है। अगले सत्र में 'Karnataka Prevention and Eradication of Inhuman Evil Practices and Black Magic Bill, 2017 ' टेबल पर रखा जाएगा। इसके पास होने पर आग पर नंगे पैर चलने वाली परंपरा को खत्म किया जाएगा।
बच्चे वाले मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है क्योंकि कोई शिकायत ही दर्ज नहीं हुई। लेकिन शिशू कल्याण कमेटी को बच्चे के मां-बाप से बात करने को कहा गया है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त बच्चे को कोयलों पर रखा गया तबतक आग बुझ चुकी थी और बच्चे को कुछ सेकेंड के लिए ही रखा गया था।