फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai dharavi mosque controversy police arrest three bmc cars destroy

धारावी मस्जिद विवाद : सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर तीन गिरफ्तार, बीएमसी की गाड़ियों में की तोड़फोड़

Mon, 23 Sep 2024 05:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Sep 2024 05:17 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने कि घटनास्थल पर करीब 5 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। भीड़ में कई बाहरी लोग भी थे। पुलिस धारावी के बाहर से आए लोगों की पहचान कर रही है। जांच में पता चला है कि बीएमसी की तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ भीड़ को इकट्ठा करने के लिए भड़काऊ पोस्ट और वीडियो बनाए गए थे। 

विज्ञापन
mumbai dharavi mosque controversy police arrest three bmc cars destroy
धारावी की तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के धारावी में अवैध मस्जिद को तोड़ने के विरोध के मामले में पुलिस ने रविवार को 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर दंगा भड़काने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क अवरुद्ध करने का आरोप लगाया गया है। बीएमसी की ओर से शनिवार को एक मस्जिद के अवैध हिस्से पर तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई थी। भीड़ ने तोड़फोड़ का जोरदार विरोध किया था। इस दौरान भीड़ ने बीएमसी की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने कि घटनास्थल पर करीब 5 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। भीड़ में कई बाहरी लोग भी थे। पुलिस धारावी के बाहर से आए लोगों की पहचान कर रही है। जांच में पता चला है कि बीएमसी की तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ भीड़ को इकट्ठा करने के लिए भड़काऊ पोस्ट और वीडियो बनाए गए थे। इन पोस्ट और वीडियो को शुक्रवार रात से वायरल किया जाने लगा था। वहीं बीएमसी की कार्रवाई वाले दिन यानी शनिवार की सुबह धारावी में मस्जिद के इलाके में भारी भीड़ जुट गई थी, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए थे। इसके बाद पुलिस की टीम आई और उन्हें समझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed