{"_id":"61824d6c700d046b074bd445","slug":"mumbai-cruise-drug-case-ncp-leader-nawab-malik-will-reveal-again-on-sunday-tweeted-many-secrets-are-in-hotel-the-lalit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कौन सा बम फोड़ेंगे नवाब मलिक: दीपावली की दीं शुभकामनाएं, बोले- होटल 'द ललित' में छुपे हैं कई राज, मिलते हैं रविवार को ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब कौन सा बम फोड़ेंगे नवाब मलिक: दीपावली की दीं शुभकामनाएं, बोले- होटल 'द ललित' में छुपे हैं कई राज, मिलते हैं रविवार को
Wed, 03 Nov 2021 02:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:20 PM IST
सार
मुंबई ड्रग क्रूज केस में नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच शुरू हुए मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब नवाब मलिक रविवार को फिर से कोई खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) नेता नवाब मलिक रविवार को फिर से एक बम फोड़ने जा रहे हैं। इसके संकेत उन्होंने आज यानी बुधवार को ही दे दिए हैं। नवाब मलिक ने ट्वीट कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया- 'शुभ दीपावली। आप सभी की दीपावली शुभ हो। होटल द ललित में छुपे हैं कई राज, मिलते हैं रविवार को।'
विज्ञापन
विज्ञापन
समीर वानखेड़े पर लगातार कर रहे हैं हमला
मुंबई क्रूज ड्रग मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से नवाब मलिक एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर लगातार हमले कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने समीर वानखेड़े को मुस्लिम बताया था, तो इसके बाद उन्होंने उनकी जाति पर भी सवाल खड़े कर दिए। अब मलिक ने समीर वानखेड़े पर हमला करते हुए कहा था कि वह महंगे शौक रखते हैं। महंगी घड़ियां और शर्ट पहनते हैं।
विज्ञापन
ड्रग माफिया से संबंधों का लगा चुके हैं आरोप
एनसीपी नेता नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर ड्रग माफिया से संबंध होने का भी आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि फैशन टीवी का काशिफ खान ड्रग माफिया है और समीर वानखेड़े से उसकी दोस्ती है। मुंबई क्रूज पर काशिफ खान भी मौजूद था, लेकिन एनसीबी अधिकारी ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।