फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai crime news in hindi, boyfriend also died after attempts to burn girlfriends alive

मुंबईः पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, जलती पीड़िता ने आरोपी को ऐसे जकड़ा कि निकल गई जान

Mon, 08 Feb 2021 10:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Feb 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mumbai crime news in hindi, boyfriend also died after attempts to burn girlfriends alive
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से इनकार करने पर एकतरफा प्यार में पड़े सिरफिरे ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश की। हालांकि यह कोशिश आरोपी के लिए जानलेवा साबित हुई।

विज्ञापन


दरअसल, आरोपी का यह खौफनाक कृत्य उसके खुद के लिए तब जानलेवा साबित हो गया जब जलती हुई पीड़ित लड़की ने दौड़कर आरोपी को जकड़ लिया। इसमें आरोपी भी गंभीर रूप से जल गया और इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित लड़की भी गंभीर हालत में मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती है। वहीं डॉक्टर्स के मुताबिक लड़की 80 फीसदी से ज्यादा जल गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आग लगाने के बाद आरोपी लड़का पीड़ित लड़की को काफी करीब से जलता हुआ देख रहा था। इसी बीच, लड़की ने पहले उसे दौड़ाया और जोर से पकड़ लिया। देखते ही देखते लड़के के शरीर ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह से जल गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाभी की बहन से ढाई साल से एकतरफा प्यार करता था 
आरोपी की पहचान विजय कांबले के रूप में हुई है। वह अपनी भाभी की बहन से ढाई साल से एकतरफा प्यार करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार कांबले को शराब पीने का आदी था। इसी वजह से पीड़िता के परिवार ने रिश्ते के लिए मना कर दिया था। वहीं जानकारी के अनुसार, लड़के की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने एक बार आत्महत्या की भी कोशिश की थी।

पुलिस को लड़की के बचने की उम्मीद
पीड़िता का इलाज अस्पताल में अभी भी चल रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगी। ठीक होने के बाद उसका बयान अहम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed