{"_id":"5dd930e38ebc3e5496155179","slug":"mumbai-court-dismissed-appeal-of-rahul-gandhi-and-sitaram-yechury-on-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की अदालत से राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, मानहानि मामले में अर्जी की खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई की अदालत से राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, मानहानि मामले में अर्जी की खारिज
Sat, 23 Nov 2019 06:45 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मुंबई की एक अदालत से झटका लगा है। अदालत ने राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की अर्जियां शनिवार को खारिज कर दी हैं। दोनों नेताओं ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि संबंधी शिकायत रद्द करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
दोनों अब इस मामले में सुनवाई का सामना करेंगे। आरएसएस कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता ध्रुतिमान जोशी ने एक शिकायत दायर करके पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कथित रूप से संघ से जोड़ने वाली टिप्पणी के लिए राहुल गांधी और येचुरी के खिलाफ मानहानि का मामला शुरू करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
बता दें कि, लंकेश की बेंगलूरू में 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।