{"_id":"5fec175b8ebc3e3b8c4eab3a","slug":"mumbai-congress-vishwabandhu-rai-question-on-maharashtra-mva-government-write-letter-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता की सोनिया को चिट्ठी, कहा- उद्धव सरकार में हो रही पार्टी को कमजोर करने की साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता की सोनिया को चिट्ठी, कहा- उद्धव सरकार में हो रही पार्टी को कमजोर करने की साजिश
Wed, 30 Dec 2020 11:43 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने एमवीए सरकार में कांग्रेस को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुंबई कांग्रेस के महासचिव का कहना है कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार में सहयोगी के तौर पर बनी हुई है। शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पत्र में उन्होंने कहा कि एनसीपी दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यूपीए नेतृत्व को लेकर शिवसेना का फिर कांग्रेस पर तंज, 'बड़ी पार्टी' होने पर खड़े किए सवाल
विज्ञापन
राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है। आम जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के विभाग का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
सोनिया को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम इसे रोकने में विफल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य की जनता से किए गए वादों पर कोई काम नहीं हो रहा है। पार्टी से पलायन रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।