{"_id":"5e6d112e8ebc3ea7ed38d596","slug":"mumbai-congress-president-chandurkar-targets-his-senior-party-leader-mohan-prakash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चांदुरकर ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चांदुरकर ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पर साधा निशाना
Sat, 14 Mar 2020 10:48 PM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
janardan chandurkar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद में कांग्रेस के सदस्य और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रा. जनार्दन चांदुरकर ने अपने ही दल के नेता को कटघरे में खड़ा किया है। शनिवार को विधान परिषद में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रभारी मोहन प्रकाश पर जमकर निशाना साधा। चांदुरकर ने कहा कि मोहन प्रकाश जैसे लोगों की वजह से कांग्रेस का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार को महाराष्ट्र विधान मंडल का आखिरी दिन था। प्रा. चांदुरकर ने सदस्यों की विदाई प्रस्तावपर बोलते हुए कहा कि मैं मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बना था। उसके बाद मुझे विधान परिषद भेजने का फैसला किया गया लेकिन मोहन प्रकाश ने मेरा विरोध किया क्योंकि मैं उनके गुट का नहीं था। पर, मैने साहस दिखाया और उनकी बात मानने से मना कर दिया। चांदुरकर ने कहा कि वह गुटबाजी करते थे। इसलिए मैं उनकी बात नहीं मानता था।
विज्ञापन
प्रा. चांदुरकर ने कहा कि जब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मुझे नियुक्त किया गया तब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीधे फोन किया था और उन्होंने कहा था कि मैं विदेश जा रही हूं। मेरे विदेश जाने के बाद इसकी घोषणा होगी लेकिन, यह बात फिलहाल अपने तक ही सीमित रखियएगा।
विज्ञापन
मेरी नियुक्ति की जानकारी प्रदेश कांग्रेस में किसी नेता के पास नही थी।जब सोनिया गांधी विदेश गई तब राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को इसकी जानकारी हुई।