{"_id":"63c00eed66037e70e03dfe3c","slug":"mumbai-builder-arrested-by-ed-in-over-rs-500-crore-cheating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering: मुंबई के बिल्डर को ईडी ने किया गिरफ्तार, 500 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Money Laundering: मुंबई के बिल्डर को ईडी ने किया गिरफ्तार, 500 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप
Thu, 12 Jan 2023 07:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:15 PM IST
सार
500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रमोटर महेश भूपतकुमार ओझा को 10 जनवरी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद ईडी ने उसे जेल से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के रियल इस्टेट कंपनी के मालिक को 500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने गुरुवार को अपनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रमोटर महेश भूपतकुमार ओझा पर 500 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में धनशोधन रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रमोटर महेश भूपतकुमार ओझा को 10 जनवरी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद ईडी ने उसे जेल से हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला कर्नाटक पुलिस द्वारा महेश भूपतकुमार ओझा और अन्य के खिलाफ एक निवेशक की शिकायत पर दायर कई एफआईआर से जुड़ा हुआ है। शिकायत दर्ज कराने वाले निवेशक ने भी परियोजनाओं में पैसा लगाया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने विभिन्न रियल एस्टेट परियोजनाओं में लगभग 526 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया था कि शिकायतकर्ता द्वारा किए गए इस कुल निवेश (526 करोड़ रुपये) में से 121.5 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश महेश बी ओझा की अध्यक्षता में करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा किए गए एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए किया गया था।
जांच अधिकारी ने बताया कि रियल इस्टेट परियोजनाओं के लिए प्राप्त हुई रकम को विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से रोटेट करने के बाद महेश ओझा द्वारा संस्थाओं और लोगों के एक अन्य नेटवर्क के माध्यम से डायवर्ट कर दी गई थी।