फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai builder arrested by ED in over Rs 500 crore cheating case

Money Laundering: मुंबई के बिल्डर को ईडी ने किया गिरफ्तार, 500 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

Thu, 12 Jan 2023 07:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 Jan 2023 07:15 PM IST
सार

500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रमोटर महेश भूपतकुमार ओझा को 10 जनवरी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद ईडी ने उसे जेल से हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
Mumbai builder arrested by ED in over Rs 500 crore cheating case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के रियल इस्टेट कंपनी के मालिक को 500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने गुरुवार को अपनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रमोटर महेश भूपतकुमार ओझा पर 500 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में धनशोधन रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रमोटर महेश भूपतकुमार ओझा को 10 जनवरी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद ईडी ने उसे जेल से हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला कर्नाटक पुलिस द्वारा महेश भूपतकुमार ओझा और अन्य के खिलाफ एक निवेशक की शिकायत पर दायर कई एफआईआर से जुड़ा हुआ है। शिकायत दर्ज कराने वाले निवेशक ने भी परियोजनाओं में पैसा लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने विभिन्न रियल एस्टेट परियोजनाओं में लगभग 526 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया था कि शिकायतकर्ता द्वारा किए गए इस कुल निवेश (526 करोड़ रुपये) में से  121.5 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश महेश बी ओझा की अध्यक्षता में करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा किए गए एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए किया गया था। 


जांच अधिकारी ने बताया कि रियल इस्टेट परियोजनाओं के लिए प्राप्त हुई  रकम को विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से रोटेट करने के बाद महेश ओझा द्वारा संस्थाओं और लोगों के एक अन्य नेटवर्क के माध्यम से डायवर्ट कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed