{"_id":"577144674f1c1b5f1879b066","slug":"mumbai-bjp-subramanian-swamy-program-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई बीजेपी ने रद्द किया सुब्रमण्यम स्वामी का कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई बीजेपी ने रद्द किया सुब्रमण्यम स्वामी का कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री अरुण जेटली पर टिप्पणी कर अपनी ही पार्टी की किरकिरी कराने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का मुंबई में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार ने आपात काल पर भाषण के लिए उन्हें मुंबई आमंत्रित किया था। लेकिन, वित्तमंत्री के खिलाफ बयानबाजी के चलते स्वामी का कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा करनी पड़ी।
विज्ञापन
मुंबई बीजेपी ने आपात काल पर चर्चा के लिए चर्च गेट स्थित केसी कालेज सभागार में ‘इमरजेंसी लेशन फॉर यूचर’ विषय पर सुब्रमण्यम स्वामी का कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम 26 जून को शाम साढ़े पांच बजे होना था।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी। शेलार की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता सुब्रमण्यम स्वामी थे जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष राव साहेब दानवे पाटिल को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंतीबेन मेहता समेत पार्टी के कई पुराने नेताओं को भी बुलाया गया था। परन्तु, अचानक कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा कर दी गई। हालांकि आशिष शेलार ने कार्यक्रम रद्द करने की कोई वजह नहीं बताई लेकिन माना जा रहा है कि मुंबई बीजेपी इकाई अरुण जेटली की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती थी इसलिए कार्यक्रम को ही रद्द कर दिया।