फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai-Bengaluru Highway blocked due to farmer protest police asked routes marked as closed on Google Maps

गन्ने की कीमत पर घमासान: किसानों के आंदोलन से मुंबई-बंगलूरू हाईवे ठप: पुलिस ने गूगल मैप से क्या मदद मांगी?

Wed, 14 Oct 2026 12:29 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 14 Oct 2026 12:29 PM IST
सार

किसानों के आंदोलन से महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर एनएच-48 पर यातायात प्रभावित है। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी है और गूगल मैप से सड़क बंद होने की सूचना दिखाने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
Mumbai-Bengaluru Highway blocked due to farmer protest police asked routes marked as closed on Google Maps
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीमा पर किसानों के आंदोलन के चलते मुंबई-बंगलूरू नेशनल हाईवे-48 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कोल्हापुर से बेलगावी और बंगलूरू की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंस रहे हैं। हालात को देखते हुए पुलिस ने लोगों से इस रास्ते पर सफर करने से बचने की अपील की है। साथ ही, प्रभावित सड़क को बंद दिखाने और यात्रियों को दूसरे रास्तों की जानकारी देने के लिए गूगल मैप से भी संपर्क किया गया है।

विज्ञापन


गन्ने की कीमत और इथेनॉल दरों को लेकर प्रदर्शन
कर्नाटक के कोगनोली टोल प्लाजा पर किसान मंगलवार सुबह से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ने की कीमत और इथेनॉल की दरों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा भी किसान अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार सुबह तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ था, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन


पुलिस की अपील, जरूरी होने पर ही करें सफर
कोल्हापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं, पुणे रेंज के हाईवे पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवाजी पवार के कार्यालय के मुताबिक, बुधवार सुबह भी हालात पहले जैसे ही बने हुए थे। पुलिस का कहना है कि जाम खत्म होने और यातायात सामान्य होने में समय लग सकता है। स्थिति में सुधार होते ही लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो रास्तों से निकल सकते हैं यात्री
पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। पहला रास्ता सतारा, रहिमतपुर, विटा, तासगांव, मिरज, गोकाक और बेलगावी से होकर जाता है। दूसरा मार्ग सतारा, कराड, इस्लामपुर, आष्टा, मिरज, कागवाड़, गोकाक और बेलगावी से होकर गुजरता है। इन रास्तों पर यातायात संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।


ये भी पढ़ें: 'तिरंगा फहराने पर युवाओं को जेल में डालना कायरता': सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले राहुल, और क्या कहा?

गूगल मैप पर भी दिखेगी बंद रास्ते की जानकारी?
पुलिस ने गूगल मैप से प्रभावित हाईवे को बंद दिखाने, जाम और देरी के अलर्ट जारी करने और यात्रियों को इस रास्ते पर भेजने से बचने का अनुरोध किया है। साथ ही, लोगों को वैकल्पिक मार्ग सुझाने की भी अपील की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह कदम लंबी दूरी की यात्री बसों और भारी मालवाहक वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। आंदोलन समाप्त होने और यातायात सामान्य होने पर पुलिस गूगल मैप को इसकी सूचना देगी, ताकि बंद रास्ते से जुड़ी चेतावनियां हटाई जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed