फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai and Delhi most expensive cities in the country for expatriates

Report: प्रवासियों के लिए देश में मुंबई और दिल्ली सबसे महंगे शहर, बेंगलुरु तीसरे स्थान पर

Thu, 08 Jun 2023 06:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 06:55 AM IST
सार

मर्सर के ‘जीवनयापन की लागत सर्वे-2023’ के अनुसार, वैश्विक रूप से पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर है। यह भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है। वैश्विक रूप से इस सूची में हांगकांग सबसे आगे है।
 

विज्ञापन
Mumbai and Delhi most expensive cities in the country for expatriates
दिल्ली शहर का एक नजारा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

भारत में प्रवासियों के लिए मुंबई सबसे महंगा शहर है। इस मामले में नई दिल्ली दूसरे और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


मर्सर के ‘जीवनयापन की लागत सर्वे-2023’ के अनुसार, वैश्विक रूप से पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर है। यह भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है। वैश्विक रूप से इस सूची में हांगकांग सबसे आगे है।

वैश्विक रैंकिंग में दिल्ली 169वें, चेन्नई 184वें, बेंगलुरु 189वें, हैदराबाद 202वें, कोलकाता 211वें और पुणे 213वें स्थान पर हैं। 

इन शहरों में ठहरने का खर्च मुंबई से आधा
सर्वे के मुताबिक, भारतीय शहरों में चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में ठहरने का खर्च मुंबई से 50 फीसदी से भी कम है। प्रवासियों के लिए 2023 में मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। हालांकि, मुंबई एशियाई शहरों में पिछले साल की तुलना में एक स्थान खिसक कर 27वें स्थान पर आ गया है। सर्वे में हर स्थान पर आवास, भोजन, परिवहन, कपड़े, घरेलू उत्पाद समेत 200 से ज्यादा वस्तुओं व सेवाओं की कीमत की तुलना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed