{"_id":"5f2bad988ebc3e3cba0b461c","slug":"mumbai-actor-sameer-sharma-of-yeh-rishte-hain-pyar-ke-found-hanging-at-his-malad-residence-mumbai-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sameer Sharma Death: मुंबई में टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sameer Sharma Death: मुंबई में टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
Thu, 06 Aug 2020 01:00 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
समीर शर्मा ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा ने कथित तौर पर मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। उनका शव बुधवार रात को मलाड पश्चिम के अंहिसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रसोई की छत से लटकते हुए मिला। पुलिस को शक है कि उन्होंने दो दिन पहले खुदकुशी की है।
विज्ञापन
44 साल से अभिनेता का ये रिश्ते हैं प्यार के धारावाहिक में निभाया गया किरदार काफी चर्चित हुआ था। मुंबई की मलाड पुलिस के अनुसार, फरवरी में ही उन्होंने फ्लैट किराए पर लिया था। रात की ड्यूटी के दौरान टहलने के दौरान, सोसाइटी के चौकीदार ने शव को देखा और सदस्यों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। हालांकि मौके से कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है।
समीर शर्मा ने 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'ज्योति', 'कहानी घर घर की', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'वो रहने वाली महलों की', 'गीत हुई सबसे पराई' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं-एक बार फिर' जैसे टीवी शोज में काम किया। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी काम किया था।