फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: A man got arrested for making threat call in Israel envoy's office

Mumbai: वीजा नहीं मिला तो इजरायली दूतावास में दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 06:14 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Feb 2022 06:14 PM IST
सार

मुंबई के इजरायली महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय में धमकी देने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन
Mumbai: A man got arrested for making threat call in Israel envoy's office
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस ने मुंबई के इजरायली महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय में फोन कर धमकी देने वाले 38 वर्षिय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। इसकी जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसने वीजा मिलने से इनकार करने पर कई और दूतावास में भी फोन करके धमकी दी है। 

विज्ञापन

सोमवार को व्यक्ति ने लोअर परेल में स्थित इजरायली महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय में फोन किया। व्यक्ति ने कर्मचारी को धमकाया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। शिकायत के आधार पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

गुरुग्राम का रहने वाला है आरोपी
जांच के दौरान फोन करने वाला व्यक्ति का पता मुंबई के एक इलाके में लगा, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। व्यक्ति की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले मधुर मोहिन के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात देशों ने नहीं दिया था वीजा
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि युवक ने कई अन्य दूतावास में भी धमकी भरे फोन किए थे। मोहिन विदेश जाना चाहता था, लेकिन कम से कम सात देशों ने उसको वीजा देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से वह दूतावासों में धमकी भरे फोन करने लगा। पिछले दो महीने से वह मुंबई में अपनी कार में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed