फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: A level 4 fire has broken out in MTNL Building in Bandra

मुंबई आग: छत में फंसे सभी 84 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रोबोट वाहन ने की मदद

Mon, 22 Jul 2019 10:03 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 22 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: A level 4 fire has broken out in MTNL Building in Bandra
मुंबई की एमटीएनएल बिल्डिंग में आग - फोटो : ANI
मुंबई के बांद्रा में एमटीएनएल बिल्डिंग की तीसरी-चौथी मंजिल में आग लग गई। हादसे के बाद तुरंत 14 फायर टेंडर भेजे गए और बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान हाइड्रोलिक क्रेन से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। बहरहाल इस दौरान छत पर फंसे सभी 84 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया है। बचाव अभियान के दौरान दम घुटने से दो फायरमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मी इमारत में ऑक्सीजन मास्क और सर्चलाइट लेकर उन लोगों को बचाने के लिए घुसे थे। इस बीच, आग बुझाने के प्रयासों के दौरान, धुएं की चपेट में आने से दो कर्मियों की तबीयत खराब हो गयी जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आग तीसरी और चौथी मंजिल तक सीमित रही। इमारत से सुरक्षित बाहर निकाली गई एक महिला ने बताया कि हम लिफ्ट की मदद से पांचवीं मंजिल से आए। हमने अग्निशमन सेवा कर्मियों को कुछ लोगों को धुएं से भरी इमारत से बाहर निकालते हुए देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन







 एक अन्य महिला ने कहा कि जब हमें आग के बारे में जानकारी मिली तो हम सीढ़ियां खोजने लगे लेकिन घने धुएं की वजह से दिखाई देना लगभग बंद सा हो गया था। हमने अपने कार्यालय की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए थे। दमकल कर्मी आए और उन्होंने हमें बचाया। हमें जिस मंजिल से बचाया गया है, वहां अब भी छह- सात लोग फंसे हो सकते हैं।  

एमटीएनएल की यह इमारत दमकल सेवा केंद्र के पास ही स्थित है। सुरक्षित बाहर निकाले गए लोगों ने बताया कि कामकाज का दिन होने की वजह से ज्यादा लोग इमारत में थे। इनमें से ज्यादातर एमटीएनएल के कर्मचारी ही हैं।

अधिकारी ने बताया कि दमकल के 14 वाहनों, एक रोबोट वाहन और एक एम्बुलेंस समेत अन्य उपकरण आग को बुझाने के काम में लगाए गए।  



 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed