{"_id":"6365aa323a3fa26c9d7851e3","slug":"mumbai-132-year-old-tunnel-found-in-jj-hospital-clues-from-year-written-on-foundation-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai : मुंबई के जेजे अस्पताल में मिली 132 साल पुरानी सुरंग, आधारशिला पर लिखे साल से लगा सुराग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai : मुंबई के जेजे अस्पताल में मिली 132 साल पुरानी सुरंग, आधारशिला पर लिखे साल से लगा सुराग
Sat, 05 Nov 2022 05:41 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 05 Nov 2022 05:41 AM IST
सार
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और सुरक्षा गार्ड ने भवन का सर्वे किया और पाया कि उसकी आधारशिला पर 1890 की तारीख है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने हमें कहा कि वहां संभवत: भूतल हो सकता है, जिसके बाद हमने और छानबीन की। उसके बाद सुरंग का पता चला।
विज्ञापन
सुरंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई स्थित सरकारी जेजे अस्पताल में 132 साल पुरानी सुरंग मिली है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश राज में बनी इस 200 मीटर लंबी सुरंग की आधारशिला पर 1890 की तिथि अंकित है। अस्पताल परिसर के डी एम पेटिट इमारत में यह सुरंग मिली है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जिस भवन के नीचे यह सुरंग मिली है, पहले उसका उपयोग महिलाओं और बच्चों के उपचार के लिए वार्ड के रूप में होता था। अस्पताल परिसर में स्थित इस भवन को बाद में नर्सिंग कॉलेज में बदल दिया गया। अस्पताल के डॉ. अरुण राठौड़, जब इस परिसर में चहलकदमी कर रहे थे तो एक दीवार पर छेद देखकर उन्हें सुरंग होने का संकेत मिला।
विज्ञापन
डॉ. राठौर ने बताया कि पानी लीक होने की शिकायत के बाद हमने नर्सिंग कॉलेज भवन का मुआयना किया। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और सुरक्षा गार्ड ने भवन का सर्वे किया और पाया कि उसकी आधारशिला पर 1890 की तारीख है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने हमें कहा कि वहां संभवत: भूतल हो सकता है, जिसके बाद हमने और छानबीन की। उसके बाद सुरंग का पता चला।
विज्ञापन