फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MUMBAI : 100-year-old woman received COVID-19 vaccine and celebrated her birthday with healthcare workers

100वें जन्मदिन पर दोहरी खुशी: मुंबई की 'आजी' को टीका लगाया फिर हाथ पकड़कर केक कटवाया

Sat, 06 Mar 2021 09:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Mar 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
MUMBAI : 100-year-old woman received COVID-19 vaccine and celebrated her birthday with healthcare workers
मुंबई में 100 साल की महिला ने टीका लगवाने के बाद काटा केक - फोटो : वीडियो ग्रेब

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित टीकाकरण केंद्र में शुक्रवार को 100 साल की एक बुजुर्ग महिला को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस मौके पर वृद्ध महिला ने टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। व्हील चेयर पर टीका लगवाने पहुंची इस बुजुर्ग महिला का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इसमें वह केक काटकर अपने जन्म दिन की खुशी मनाती नजर आ रही हैं। एक ओर मुंबई व महाराष्ट्र में जहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं टीकाकरण के प्रति इस उम्र में वृद्धा का उत्साह तारीफे काबिल है। 

विज्ञापन
  अंधेरी की रहने वाली हैं 'आजी' प्रभावती खेड़कर

दरअसल यह 100 साल की बुजुर्ग महिला मुंबई के अंधेरी इलाके की रहने वाली प्रभावती खेड़कर हैं। वह शुक्रवार को कोरोना टीका लगवाने अपने परिजनों के साथ व्हील चेयर पर बीकेसी पहुंची थीं। मराठी में दादी का आजी कहा जाता है। उनके परिजनों ने बताया कि टीकाकरण केंद्र के अधिकारी ने आधार कार्ड देखा, जिसमें उनकी जन्म तिथि 5 मार्च 1921 लिखी थी। यह देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी ने तुरंत केक बुलाकर इस मौके पर जश्न मनाने का फैसला किया। केक बुलवाया या और स्वास्थ्य कर्मी की मदद से आजी ने केक काटा। इसके बाद उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया और उनके हाथों से केक खाया भी। आजी को उनकी बड़ी बहू रुचिता स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed