{"_id":"5b524aac4f1c1b42748b5fc7","slug":"mulayam-singh-yadav-said-the-people-of-bjp-were-unhappy-with-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने कहा सरकार से भाजपा के लोग ही दुखी, यूपी में किसान और व्यापारी बुरी तरह परेशान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुलायम ने कहा सरकार से भाजपा के लोग ही दुखी, यूपी में किसान और व्यापारी बुरी तरह परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अमूमन मोदी सरकार के खिलाफ हल्के तेवर रखने वाले मुलायम ने कहा कि भाजपा सरकार से सिर्फ विरोधी ही नहीं बल्कि बीजेपी के अपने ही लोग दुखी हैं। यूपी में तो बुरा हाल हो गया है। किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर हमला बोला कि किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी सब परेशान हैं। सिचाई, खाद, बीज और तेल सब कुछ महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पता करिए की यूपी की सरकार किसानों के लिए क्या कर रही है। उन्होंने अपनी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह थे तो सबसे ज्यादा ध्यान किसानों पर देते थे, लेकिन अब सरकार के मनमाने फैसलों का सबसे ज्यादा घाटा किसानों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसा कि नौजवानों को रोजगार मुहैया नहीं हो रहा है। हालांकि उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि यूपी जितना बड़ा प्रदेश है उसके अनुसार उसके पास पैसा नहीं है। यूपी पर अगर ध्यान दिया जाए तो देश की दशा भी सुधर जाएगी।
विज्ञापन
वन डे क्रिकेट के जमाने में टेस्ट की बात
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से पूर्व कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि यह इतना महत्वपूर्ण मौका है और विपक्षी पार्टियों को समय काफी कम दिया गया है। कांग्रेस को 38 मिनट, टीएमसी को 28 मिनट कम्यूनिस्ट पार्टी को सात मिनट और आरजेडी को महज एक मिनट का समय दिया गया है। इतना महत्वपूर्ण चर्चा के लिए यह समय काफी कम है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि खडगे जी वन डे क्रिकेट के जमाने में टेस्ट मैच खेलने की बात कह रहे हैं। इस पर खडगे ने कहा कि आप वन डे नहीं बल्कि टी-20 स्टाइल में मुकाबला खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
निर्मला के खुलासे पर आया प्वाइंट ऑफ ऑर्डर
राहुल गांधी की ओर से राफेल डील के मामले में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर जब सौदे की राशि का खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया गया। इन आरोपों पर निर्मला ने 25 जून 2008 को यूपीए सरकार और फ्रांस सरकार के बीच हुए उस गुप्त समझौते का खुलासा किया जिसमें सौदे की राशि का खुलासा नहीं करने का समझौता हुआ था।
इस पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने व्यवस्था का सवाल (प्वाइंट ऑफ आर्डर) उठा दिया, जिसमें कहा गया कि सदन या कहीं भी इस तरह के गुप्त समझौतों का खुलासा नहीं किया जा सकता।
जादू की झप्पी पर जयंत ने बजाई ताली
राहुल गांधी ने जब पीएम मोदी को गले लगाया तो उस दौरान उनके पीछे बैठे सभी भाजपा सांसद खड़े हो गए। जब राहुल ने पीएम को लगाया तो जयंत सिन्हा तालियां बजाते नजर आए।