{"_id":"59c89d064f1c1bb2688b6337","slug":"mukul-roy-will-leave-mamata-banerjees-tmc-after-durga-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल कांग्रेस ने मुकुल रॉय को 6 साल के लिए पार्टी से किया सस्पेंड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तृणमूल कांग्रेस ने मुकुल रॉय को 6 साल के लिए पार्टी से किया सस्पेंड
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपने बड़े नेता मुकुल रॉय को पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले मुकुल रॉय ने पार्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया था। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक मुकुल ने घोषणा की थी कि वे दुर्गा पूजा के बाद पार्टी का साथ छोड़ देंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मुकुल रॉय पहले की पार्टी कार्यकारिणी से इस्तीफा दे चुके हैं और वे राज्यसभा सांसद पद भी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
Mukul Roy suspended from TMC for 6 years. He had earlier announced that he would be resigning from the party.
— ANI (@ANI) September 25, 2017
विज्ञापन
After Durga Puja I will resign from the party & post of MP: Mukul Roy, TMC pic.twitter.com/VFpxthrR0x
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 25, 2017
बता दें कि मुकुल रॉय पूर्व में रेल मंत्री रह चुके हैं। रॉय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि ममता बनर्जी के रेल मंत्री का पद छोड़ने के बाद रॉय ने उनकी कुर्सी संभाली। रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने डीयू ज्ञान उदय एक्सप्रेस नाम से स्पेशल ट्रेन चलाई।