फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukul Roy: Son lodged police complaint about Mukul Roy's missing, TMC leader said - I am in Delhi

Mukul Roy: बेटे ने पुलिस में दर्ज कराई थी मुकुल रॉय के लापता होने की शिकायत, टीएमसी नेता बोले- मैं दिल्ली में

Tue, 18 Apr 2023 12:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 18 Apr 2023 12:23 PM IST
सार

रॉय ने अपनी यात्रा के एजेंडे पर अभी तक चुप्पी बनाए हुए हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में उनके राजनीतिक कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन
Mukul Roy: Son lodged police complaint about Mukul Roy's missing, TMC leader said - I am in Delhi
Mukul Roy - फोटो : Social Media

विस्तार

टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय सोमवार देर शाम से ही लापता थे। उनके परिवार वालों ने उनके लापता होने का दावा किया था, लेकिन मुकुल रॉय ने खुद बताया कि वह अपने निजी काम से दिल्ली आए थे। 
विज्ञापन


संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनका दिल्ली पहुंचना कोई खास एजेंडा नहीं था। रॉय ने कहा- "मैं कई सालों से सांसद हूं। क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? पहले मैं नियमित रूप से दिल्ली आता था।"
विज्ञापन


हालांकि, रॉय ने अपनी यात्रा के एजेंडे पर अभी तक चुप्पी बनाए हुए हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में उनके राजनीतिक कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। पूर्व रेलवे मंत्री मुकुल रॉय के बेटे सुभ्राग्शु राय ने अपने पिता के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। सुभ्राग्शु राय ने कहा- "पिता से सोमवार शाम से ही कोई संपर्क नहीं हो पाया है और वो तब से ही लापता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुकुल रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस से मतभेद के बाद भाजपा के साथ जुड़े थे। 2020 में वह भाजपा के राष्ट्र उप अध्यक्ष भी थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की तरफ से जीत भी हासिल की थी, लेकिन बाद परिणाम मिलने के एक महीने बाद ही वह तृणमूल कांग्रेस में वापस चले गए। टीएमसी में वापसी के बाद से ही वह लोगों की नजरों से दूर रह रहे हैं। रॉय ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा में पीएसी अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed