फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi Says PM Narendra Modi Is a mass leader not of any particular caste and religion

मुख्तार अब्बास नकवी बोले: प्रधानमंत्री मोदी 'जन नेता', आम लोगों को देश की प्रगति और समृद्धि में बनाया भागीदार

Sat, 02 Apr 2022 05:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 02 Apr 2022 05:28 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को मुंबई में सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने जाति और समुदाय की बाधा को तोड़कर आम लोगों को प्रगति, समृद्धि का अनमोल भागीदार बनाया है।
 

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi Says PM Narendra Modi Is a mass leader not of any particular caste and religion
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को मुंबई में सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जन नेता हैं न कि किसी विशेष जाति, समुदाय, क्षेत्र या धर्म के नेता। नकवी  ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों का समान सशक्तिकरण सुनिश्चित करने में सफल होना है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की कई योजनाओं और अल्पसंख्यकों को मिलने वाले उनके फायदों के बारे में भी बताया। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को मुंबई में सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही पास के न्यू पनवेल में अंजुमन-ए-इस्लाम में मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने जाति और समुदाय की बाधा को तोड़कर आम लोगों को प्रगति, समृद्धि का अनमोल भागीदार बनाया है।
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि पीएम मोदी एक जन नेता हैं, न कि किसी विशेष जाति, समुदाय, धर्म या क्षेत्र के नेता। यही कारण है कि गरिमा के साथ विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी का समावेशी सशक्तिकरण सुनिश्चित करने में सफल हो रही है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ आंकड़े बताते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जहां तीन करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी, वहीं मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में 5.20 करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति दी है। इसके परिणामस्वरूप बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर में महत्वपूर्ण गिरावट आई है। मुख्तार अब्बास नकवी ने यह भी बताया कि इसका फायदा मुस्लिम लड़कियों को खूब मिला है। मुस्लिम लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर पहले  के 70 प्रतिशत से घटकर 30 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने बताया कि 2014 से पहले अल्पसंख्यक समुदायों के केवल 20,000 लोगों को कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर दिए गए थे, लेकिन मोदी सरकार में इसमें महत्वपूरण सुधार हुआ है। मोदी सरकार में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को ऐसा प्रशिक्षण दिया गया है कि विभिन्न कौशल विकास और रोजगार उन्मुख कार्यक्रमों जैसे 'हुनर हाट' के माध्यम से लगभग 21.50 लाख लोगों को रोजगार दिया। गया है। पिछले आठ वर्षों में 'सीखो और कमाओ', 'नई मंजिल' 'नई रोशनी', 'उस्ताद', 'गरीब नवाज स्वरोजगार योजना' आदि कई योजनाएं अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को रोजगार देने के लिए चलाई गई हैं। 

नकवी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं का सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की 'बैक अप टू ब्रिलिएंस' की नीति ने जमीनी स्तर पर अपने नतीजे दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नौकरियों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का प्रतिशत भी पहले से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ये 2014 से पहले पांच प्रतिशत से कम था, अब बढ़ाकर 10 प्रतिशत से अधिक हो गया है। 


इस दौरान मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 1 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई 'पीएम विकास-प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन' योजना जरूरतमंदों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण और रोजगारोन्मुखी कौशल विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed