फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi says Haj to 1308 women without male guardian

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- बिना पुरुष अभिभावक के 1308 महिलाएं करेंगी हज

Mon, 23 Apr 2018 02:49 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi says Haj to 1308 women without male guardian
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
देश भर की कुल 1308 महिलाएं पहली बार बिना महरम यानी पुरुष अभिभावक के हज करेंगी। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को यह बात कही। वह हज जायरीनों के परीक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर में थे। नकवी ने बताया, कुल 1308 महिलाओं ने बिना महरम के हज जाने के लिए आवेदन किया। 
विज्ञापन


इस महिलाओं को लाटरी सिस्टम से छूट देकर हज करने की इजाजत दी गई। यह पहली बार हो रहा है जब भारतीय महिलाएं बिना महरम के तीर्थयात्रा पर जा रही हैं। नकवी के मुताबिक हज के लिए कुल 355604 आवेदन मिल चुके हैं, जिसमें से 189217 पुरुष हैं और 166387 महिलाएं। 
विज्ञापन


वहीं इस साल भारत हज समिति की ओर से कुल 128002 लोग हज करेंगे। इसमें से महिलाओं की हिस्सेदारी 47 प्रतिशत होगी। वहीं 47023 जायरीन निजी ऑपरेटरों के जरिये जाएंगे। हज यात्रा अगस्त में शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed