हैदराबादः मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा-विरोध करने वाले समझ लें, वापस नहीं होगा कानून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) किसी भी हाल में वापस नहीं होगा। विरोध करने वाले समझ लें कि सरकार का इसे वापस लेने का कोई इरादा नहीं है।अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि सरकार इस कानून में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है।
कानून संसद ने पास किया है और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे यह बात साफ ढंग से समझ लें कि इस पर दोबारा विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून में किंतु-परंतु के लिए कोई जगह नहीं है। जम्मू कश्मीर सहित देश के सभी राज्यों को इसे लागू करना ही होगा।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि, मैं भारतीय मुसलमानों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि उनका भारतीय, आर्थिक, धार्मिक, सांविधानिक, अधिकार और प्रत्येक भारतीय बिल्कुल सुरक्षित है, उन्होंने कहा कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित देश है। नकवी ने आगे कहा कि भारतीय मुसलमान प्रतिबद्धता के साथ मजबूती से देश में रह रहे हैं न कि मजबूरी से।
सीएए विरोध पर जदयू नेता प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को कहा, थैँक्स
संसद में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए ) का समर्थन करने वाली जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक बार फिर इसकी खिलाफत की है। प्रशांत ने रविवार को इस कानून का विरोध करने के लिए कांग्रेस और उसके नेताओं को शुक्रिया कहा।
साथ ही उन्होंने लोगों को एक बार फिर भरोसा दिलाया कि बिहार में सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू नहीं होगा। जदयू केंद्र में सत्तारूढ़ राजग में सहयोगी दल है। प्रशांत किशोर ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि, सीएए और एनआरसी को सिरे से खारिज करने के लिए मैं कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं।
इस मुद्दे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उनके प्रयासों के लिए विशेष धन्यवाद। इसके साथ ही मैं यह भी आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिहार में सीएए-एनआरसी लागू नहीं होगा। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग भी किया गया है।
ममता को कागज फाड़ने की आदत: शिव प्रताप शुक्ला
भाजपा नेता शिव प्रताप शुक्ला ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संशोधित नागरिकता कानून पर वोट बैंक की सियासत कर रही हैं। उन्होंने सीएए पर बनर्जी के हालिया बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कागज फाड़ना उनकी आदत है।
जब वह लोकसभा में थीं तो उन्होंने वोटर लिस्ट के दस्तावेजस्पीकर को दिखाते हुए कहा था कि वह इसे फाड़ देंगी, क्योंकि भारत और बांग्लादेश की वोटर लिस्ट समान है। वह ऐसी टिप्पणियां इसलिए कर रही हैं, क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। गौरतलब है कि शनिवार को बनर्जी ने कहा था कि वह सीएए के नोटीफिकेशन को फाड़ देंगी।