फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi offered a sheet at the Dargah of Khwaja Moinuddin Chishti symbolizing humanity

नकवी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पीएम की ओर से चादर चढ़ाई

Wed, 26 Feb 2020 06:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 26 Feb 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi offered a sheet at the Dargah of Khwaja Moinuddin Chishti symbolizing humanity
मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को उर्स के लिए अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाई। उन्होंने कहा कि एकता और सद्भाव धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है। नकवी ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया।

विज्ञापन


उन्होंने चादर देते हुए ख्वाजा चिश्ती के भक्तों को शुभकामनाएं दीं। यही नहीं उन्होंने चादर के माध्यम से सूफी संत को महान बताते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि सूफी नेे पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया है। मोदी ने अपने संदेश में लिखा था कि ख्वाजा चिश्ती का दरगाह आदर्श का प्रतीक है जहां दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।
विज्ञापन


वार्षिक उर्स को खास बताते हुए उन्होंने कहा कि एकता हमारे देश की सुंदरता है। चिश्ती का यह दरगाह मानवता का प्रतीक माना जाता है और मैं दरगाह की ओर से देश में शांति और समृद्धि बने रहने की कामना करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि हमें किसी भी हालत में भारत की एकता, आत्मा और शक्ति को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो हमें एकता बनाए रखनी चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी अजमेर शरीफ दरगाह के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करकर दरगाह के लिए चादर भेंट की थी और देश के हित के लिए प्रार्थना भी की थी। 


माना जा रहा है कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दिल्ली में हो रही हिंसा को देखते हुए ख्वाजा चिश्ती से देश में एकता बने रहने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने चादर पीएम मोदी का हवाला देते हुए भेंट की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed