फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mukesh ambani jio will launch cab service soon

अंबानी का नया धमाका, जियो लॉन्च करेगी कैब सर्विस भी !

Sat, 25 Feb 2017 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani jio will launch cab service soon
जियो कैब
टेलीकॉम क्षेत्र में तहलका मचाने के बाद अब रिलायंस बहुत जल्द एक और धमाका करने की तैयारी में है। ख़बर है कि अब मुकेश अंबानी ने भी कैब सर्विस में एंट्री करने की ठान ली है। कंपनी बहुत जल्द जियो कैब सर्विस शुरू करेगी। जियो की यह सर्विस पूरी तरह ऐप बेस्ड होगी। हालांकि इसमें कारों पर कंपनी का होल्ड रहेगा। बता दें कि पिछले करीब एक साल से ख़बरें आ रही थी कि कंपनी ओला और उबर कैब का अधिग्रहण करेगी। अब इन ख़बरों को कंपनी के सूत्रों ने 'अटकलें' करार दिया है। 
विज्ञापन


फैक्टर डेली की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने करीब 600 कार खरीदने का ऑर्डर भी दे दिया है। इनमें महिंद्रा और हुंडई की कारें होंगी। हालांकि जियो कैब सर्विस को लॉन्च होने में करीब 6 महीने लग सकते हैं। जियो कैब से पहले टेलीकॉम सर्विस लॉन्च करेगी। बता दें कि जियो टेलीकॉम की लॉन्चिंग अप्रैल में शेड्यूल है। जियो सबसे पहले यह सर्विस मुंबई या चेन्नई में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed