फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani focused on importance of Data at RAISE 2020

RAISE 2020: मुकेश अंबानी ने दिया डाटा की अहमियत पर जोर, बताया डिजिटल पूंजी

Mon, 05 Oct 2020 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Oct 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani focused on importance of Data at RAISE 2020
मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर पांच दिवसीय वैश्विक वर्चुअल शिखर सम्मेलन RAISE 2020 का उद्घाटन किया। 'रिस्पांसिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर सोशल एंपावरमेंट' या RAISE 2020 का आयोजन उद्योग और शिक्षा के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। इस सम्मेलन का लक्ष्य स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों में सकारात्मक और प्रभावी परिवर्तन लाना है। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मौजूद रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए डाटा रॉ मैटीरियल (कच्चा माल) की तरह है। अंबानी ने डाटा के महत्व को उल्लेखित करते हुए कहा कि इंटेलिजेंट डाटा डिजिटल कैपिटल (पूंजी) साबित होगा। यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संसाधन है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से भारत तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन



मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने छह साल पहले जो डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया था, आज उसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। डाटा खपत में भारत 155वें स्थान से पहले स्थान पर आ गया है। भारत नेट से देश के छह लाख गांवों को जोड़ा जा रहा है। घर और ऑफिस कनेक्ट किए जा रहे हैं। देश में ही किफायती मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी ने कहा कि देश में विश्वस्तरीय डाटा केंद्रों का निर्माण हो रहा है। ये सब चीजें बताती हैं कि तेज विकास के सभी घटक अपने स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, चीनी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते बनी स्थितियों को लेकर मुकेश अंबानी ने कहा कि आज देश की 99 फीसदी आबादी तक 4जी सिग्नल पहुंच रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि 4जी की तरह ही 5जी नेटवर्क के क्षेत्र में भी भारत का नेतृत्व बरकरार रहेगा।


मुकेश अंबानी ने पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के इन पांच महत्वाकांक्षी लक्ष्यों (उच्च विकास दर, आत्मनिर्भर भारत, कृषि आय में वृद्धि, हर भारतीय के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं और विश्व स्तरीय शिक्षा) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से भारत तेज रफ्तार से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और इन लक्ष्यों को हासिल कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed