फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muharram 2018: After FIR on bithri chainpur BJP MLA Rajesh Mishra, BJP pressures to remove SP

मोहर्रम पर बवाल: विधायक पर एफआईआर के बाद भाजपा मंत्रियों ने बनाया एसपी को हटाने का दबाव

Mon, 24 Sep 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 24 Sep 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Muharram 2018: After FIR on bithri chainpur BJP MLA Rajesh Mishra, BJP pressures to remove SP
राजेश मिश्रा
बरेली में बिथरी के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके घर पर दबिश देने के मामले में सियासी विरोध का सामना कर रही पुलिस ने रविवार को उमरिया गांव में भी सख्ती दिखाई। गांव को चारों तरफ से घेरकर बवाल के आरोपियों की तलाश में घर-घर दबिश दी। तीन घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भड़काऊ भाषण देकर माहौल बिगाड़ने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाजी शराफत के साथ 36 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को मोहर्रम पर हुए विवाद के दौरान हथियारों से लैस उमरिया के लोगों ने खजुरिया गांव में घुसने की कोशिश की थी और इस दौरान पुलिस पर भी हमला कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के उच्चाधिकारियों ने रविवार दोपहर बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उमरिया में कार्रवाई की योजना तैयार की। इसके बाद पुलिस लाइन से 20 गाड़ियों में आरआरएफ के साथ भारी पुलिस बल उमरिया गांव भेजा गया।
विज्ञापन


बवाल करने के आरोपी गांव से निकलकर भाग न सकें, इसके लिए फोर्स को फरीदापुर नहर, नकटिया और खजुरिया से गांव की तरफ जाने वाले रास्तों पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पहले गांव का बाजार बंद कराया। इसके बाद पुलिस फोर्स ने तीन तरफ से गांव में एंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले आईएमसी नेता और जिला पंचायत सदस्य हाजी शराफत को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद फोर्स ने गांव में घर-घर दबिश देकर बवाल के आरोपियों की धरपकड़ कर दी। तीन घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस ने 36 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इन सभी का मेडिकल कराया गया, सोमवार को इन्हें जेल भेजा जाएगा।

एसएसपी एसपी सिटी के खिलाफ लामबंदी, संघ दिग्गजों का डेरा

विधायक पप्पू भरतौल के खिलाफ एफआईआर के बाद केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों के अलावा भाजपा संगठन ने भी लखनऊ तक एसएसपी और एसपी सिटी को हटाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक समेत तमाम दिग्गजों से शिकायत कर एसएसपी और एसपी सिटी को हटाने की मांग की गई।

उधर, राष्ट्रीय स्वयं संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, क्षेत्र प्रचारक आलोक, सह प्रांत प्रचारक मुनीश, प्रांत प्रचारक डा. हरीश समेत तमाम स्वयं सेवकों ने शहर के नैनीताल रोड पर एक इंजीनियरिंग कालेज में डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि संघ पदाधिकारियों की गोपनीय बैठक में विधायक पर रिपोर्ट दर्ज होने और उनके घर दबिश देने का भी मामला उठा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed