फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MUDA scam: BJP-JDS leaders have no moral right to seek my resignation, says CM Siddaramaiah

MUDA Scam: सिद्धारमैया ने की 'मैसूर चलो' मार्च की निंदा, बोले- BJP-JDS को मेरा इस्तीफा मांगने का अधिकार नहीं

Fri, 09 Aug 2024 08:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Aug 2024 08:40 PM IST
सार

MUDA Scam: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा और जद (एस) को उनसे सवाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके नेता घोटालों में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
MUDA scam: BJP-JDS leaders have no moral right to seek my resignation, says CM Siddaramaiah
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय ने कथित भूमि घोटाले को लेकर भाजपा-जद (एस) के 'मैसूर चलो' मार्च की शुक्रवार को आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के किसी भी नेता के पास उनसे सवाल करने का नैतिक हक नहीं है। उन्होंने जनता से 'मनुवादियों' को बाहर निकालने को कहा। 

विज्ञापन


मूडा मामले को लेकर विपक्ष का 'मैसूर चलो' अभियान
'मैसूर चलो' अभियान से एक दिन पहले सिद्धारमैया ने अपने गृह नगर में शक्ति प्रदर्शन में विपक्ष पर हमला किया। बंगलूरू से मैसूर तक मार्च का आयोजन मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया है। आरोप है कि उनकी पत्नी पार्वती को मैसूरी विकास प्राधिकरण (मूडा) में एक घोटाले में फायदा हुआ। विपक्ष का आरोप है कि सिद्धारमैया की पत्नी को शहर के एक दूरदराज इलाके में 3.40 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बदले वैकल्पिक भूखंड मिले।
विज्ञापन


सांप्रदायिक और जातिवादी लोगों को बाहर निकालना होगा: सिद्धारमैया
वहीं, विपक्ष के आरोपों और पदयात्रा के जवाब में महाराजा कॉलेज ग्राउंड्स में आयोजित जनांदोलन सम्मेलन में सिद्धारमैया ने कहा कि नौ अगस्त अंग्रेजों को भारत से खदड़ने के ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ है। उन्होंने कहा, आज हमें सांप्रदायिक, जातिवादी और सामंती लोगों को खदेड़ना होगा। हमें मनुवादियों, जातिवादियों और सामंती लोगों का विरोध और निंदा करनी होगी, जो पिछड़े और शोषित लोगों को बर्दाश्त करने में असमर्थ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों  देवराज उर्स, एस. बंगारप्पा और एम. वीरप्पा मोइली को इसलिए पद छोड़ने के लिए मजबूर किया, क्योंकि वे पिछड़े समुदायों से आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




देवगौड़ा और कुमारस्वामी ने धरम सिंह से किए वादे से पीछे हट गए: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह से किए गए वादे से पीछे हट गए और उन्होंने उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए सांप्रदायिक भाजपा से हाथ मिलाया था। सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा और जद (एस) को उनसे सवाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके नेता घोटालों में शामिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर.अशोक, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा, उनके बेटे बी.वाई.विजयेंद्र और कुमारस्वामी को इस्तीफा मांगने का क्या नैतिक अधिकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed