{"_id":"5c350d7ebdec2257071f7225","slug":"mps-write-letters-to-javadekar-to-remove-jnu-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के कुलपति को पद से हटाने के लिए सांसदों ने जावड़ेकर को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेएनयू के कुलपति को पद से हटाने के लिए सांसदों ने जावड़ेकर को लिखा पत्र
Wed, 09 Jan 2019 02:22 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की 'मौजूदा स्थति' पर चिंता जताते हुए विभिन्न पार्टियों के 49 सांसदों ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पत्र में सांसदों ने संविधान प्रदत आरक्षण प्रणाली का ‘उल्लंघन’ करने और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के बजाय सुरक्षा एवं निगरानी को प्रमुखता दिए जाने पर चिंता जताई है। सांसदों ने पत्र लिखा है कि वे जेएनयू को बचाने लिए उनका तत्काल हस्तक्षेप चाहते हैं।
विज्ञापन
पत्र में कुलपति के खिलाफ जांच की भी मांग की गई है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में आप के संजय सिंह, राजद के मनोज झा, कांग्रेस के कुमार केतकर शामिल हैं।
विज्ञापन