फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MPLADS restored, MPs to get Rs 2 cr for remaining part of 2021-22

MPLADS restored: सांसद निधि योजना बहाल, चालू साल में विकाय कार्यों के लिए मिलेंगे दो-दो करोड़

Wed, 01 Dec 2021 05:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 01 Dec 2021 05:22 PM IST
सार

सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत ने बुधवार को लोकसभा को यह जानकारी दी। चालू साल के लिए यह राशि एक किस्त में जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
MPLADS restored, MPs to get Rs 2 cr for remaining part of 2021-22
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने संसद सदस्यों के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) बहाल कर दी है। इसके तहत चालू वित्त वर्ष 2021-22 की शेष अवधि में सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए दो-दो करोड़ रुपये की राशि मंजूरी की जाएगी। 

विज्ञापन


सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने बुधवार को लोकसभा को यह जानकारी दी। चालू साल के लिए यह राशि एक किस्त में जारी की जाएगी। 

अगले वित्त वर्ष से मिलेंगे पांच-पांच करोड़
एक सवाल के लिखित उत्तर में राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा को यह भी बताया कि सरकार वर्ष 2022-23 और 2025-26 में यह योजना लगातार जारी रखेगी और इसके तहत सालाना पांच-पांच करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। योजना के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार 2021 से 2025-26 के बीच इस पर कुल 17,417 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन


216 जिलों में तीसरे पक्ष से कराया कार्यों को आकलन
केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने 1 अप्रैल 2014 से लेकर 31 मार्च 2019 तक इस योजना के तहत किए गए कार्यों का तीसरे पक्ष से आकलन कराया है। यह अध्ययन देश के 216 जिलों में कराया गया। यह आकलन एक निजी एजेंसी द्वारा 2021 में किया गया। इसकी अंतिम रिपोर्ट 31 अगस्त 2021 को सौंप दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed