{"_id":"5f712d830eb2346f0f34bb2e","slug":"mpc-meeting-start-on-september-29-led-by-shaktikanta-das-expect-repo-rate-to-decrease","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिकांत दास की अगुवाई में 29 सितंबर से शुरू होगी एमपीसी बैठक, रेपो रेट घटने की उम्मीद कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शक्तिकांत दास की अगुवाई में 29 सितंबर से शुरू होगी एमपीसी बैठक, रेपो रेट घटने की उम्मीद कम
Mon, 28 Sep 2020 05:55 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में 29 सितंबर से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक शुरू होने वाली है। आरबीआई 1 अक्तूबर को बैठक के फैसलों का खुलासा करेगा लेकिन अधिकतर विशेषज्ञों का मानना है कि रेपो रेट में कटौती की गुुंजाइश कम है।
विज्ञापन
1 अक्तूबर को आरबीआई करेगा घोषणा
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि पहली तिमाही में जीडीपी रिकॉर्ड निचले स्तर तक जाने के बाद होने वाली यह पहली बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गवर्नर दास ने पिछले दिनों कहा था कि जरूरत के हिसाब से मौद्रिक नीतियों में बदलाव कर सकते हैं और ब्याज दरों फिर कटौती की गुंजाइश भी बनी हुई है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि आरबीआई को ब्याज दरें घटाने का सिलसिला जारी रखना चाहिए। यूनियन बैंक के एमडी-सीईओ राजकिरन राय ने कहा, महंगाई के दबाव में रेपो घटाना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन