फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Supriya Sule says My fight won't end till I give father party he founded and symbol

NCP: सुप्रिया सुले ने अजित के खिलाफ भरी हुंकार, बोलीं- पिता को पार्टी, चुनाव चिह्न दिलाने तक जारी रहेगी लड़ाई

Fri, 27 Sep 2024 10:29 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 10:29 PM IST
सार

Supriya Sule: उत्तर पूर्व मुंबई के अणुशक्ति नगर में महा विकास अघाड़ी की रैली को संबोधित करते हुए सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, जब तक मैं पवार साहब को उनकी बनाई पार्टी और उनका चुनाव चिह्न नहीं दे देती, तब तक मेरी लड़ाई खत्म नहीं होगी।

विज्ञापन
MP Supriya Sule says My fight won't end till I give father party he founded and symbol
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि उनकी लड़ाई तब तक खत्म नहीं होगी जब तक वह अपने पिता शरद पवार की बनाई पार्टी और चुनाव चिह्न उन्हें वापस नहीं दिला देतीं। शरद पवार की पार्टी राकांपा पिछले साल जुलाई में उस समय टूट गई थी। जब सुले के चचेरे भाई अजित पवार और आठ विधायक एकनाथ शिंदे सरकार की सरकार में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन

इस टूट के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न 'घड़ी' दे दिया था। जबकि शरद पवार के गुट का नाम राकांपा (एसपी) रखा गया और उसे चुनाव चिह्न 'तुतारी बजाता हुआ आदमी' दिया गया।
विज्ञापन


सुले ने नवाब मलिक पर कसा तंज
उत्तर पूर्व मुंबई के अणुशक्ति नगर में महा विकास अघाड़ी की रैली को संबोधित करते हुए सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, जब तक मैं पवार साहब को उनकी बनाई पार्टी और उनका चुनाव चिह्न नहीं दे देती, तब तक मेरी लड़ाई खत्म नहीं होगी। उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि, उन लोगों का क्या हुआ जिन्हें नवाब मलिक से एलर्जी थी। मलिक अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक हैं और उन्होंने अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के साथ अपना समर्थन जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब मलिक को फरवरी 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने कुर्ला में एक संपत्ति हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मलिक को पिछले साल ही जमानत पर रिहा किया गया था। मलिक की सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रति नजदीकी पर निराशा व्यक्त करते हुए सुले ने कहा, मुझे दुख होता है, जब मैं नवाब भाई को भाजपा के साथ देखती हूं। जिस पार्टी ने आपको जेल में डाला, उसी से हाथ मिला लिया? बता दें कि, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल हैं।

ईडी पर लगाए गंभीर आरोप
बारामती लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने जोर देकर कहा कि एनसीपी(विभाजित होने से पहले) ने मलिक को जेल में रहने के दौरान हर परिस्थिति में पूरा समर्थन दिया। मैंने नवाब भाई की पत्नी और उनके बच्चों के आंसू देखे हैं। नवाब भाई शायद भाजपा द्वारा उनके साथ किए गए अन्याय को भूल गए हों, लेकिन मैं नहीं भूली हूं। सुले ने कहा कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री और पार्टी के सहयोगी अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे, लेकिन एफआईआर में केवल 1 करोड़ रुपये को दिखाया गया। उन्होंने सात महीने जेल में बिताए, जिससे उनके परिवार बहुत परेशानियां झेलनी पड़ीं।


सुले ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव का भी आभार व्यक्त किया। जिन्होंने पार्टी के विभाजन के समय उनका साथ दिया और चुनाव चिह्न अलग हुए गुट को दे दिया गया। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed