फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Shashi Tharoor said on PM Modi speech in Lok Sabha that His entire speech was an attack on the Congress party

PM Modi Speech: शशि थरूर बोले, प्रधानमंत्री अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर हमला करते रहे

Tue, 08 Feb 2022 12:43 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 12:43 AM IST
सार

सांसद शशि थरूर ने कहा कि भाजपा ने धर्म के आधार पर हिंदू-मुसलमानों को बांटा, भाषा के आधार पर लोगों को बांटा, उत्तर-दक्षिण भारत को बांटा, भाजपा ये बंटवारा कर रही है।

विज्ञापन
MP Shashi Tharoor said on  PM Modi speech in Lok Sabha that His entire speech was an attack on the Congress party
शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में सोमवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर दिया। इस दौरान उन्होंने लगातार कांग्रेस पार्टी पर अपने अंदाज में हमला बोला। अब लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन


थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने पूरे भाषण में कांग्रेस पार्टी पर हमला करते रहे। यह बहुत ही राजनीतिक भाषण था जिसमें कांग्रेस पर हमला करने के लिए बड़ा हिस्सा था। साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि हमें खुश होनी चाहिए कि वह हमें इस तरह से देखते हैं।
विज्ञापन


असली 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग भाजपा
आगे लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैंने कुछ साल पहले कहा था कि असली 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग भाजपा है जिसने धर्म के आधार पर हिंदू-मुसलमानों को बांटा, भाषा के आधार पर लोगों को बांटा, उत्तर-दक्षिण भारत को बांटा, भाजपा ये बंटवारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने भी साधा निशाना
लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण पर विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कोरोना की स्थिति को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान पीएम ने अचानक तालाबंदी की घोषणा की थी। प्रवासी मजदूरों के लिए कोई भोजन उपलब्ध नहीं था। कई प्रवासी श्रमिक पैदल घर लौटे और कई लोगों की जान चली गई।

आगे पीएम पर हमला बोलते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम 'मेक इन इंडिया' से इनकार नहीं करते, यह नारा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने लगाया था। चीन से भारत का आयात फिलहाल 69 अरब डॉलर है, आपका 'आत्मनिर्भर भारत' कहां है? बेरोजगारी दर भी बढ़ रही है। 

रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी पर किया पलटवार 
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस पर निशाना साधने पर पार्टी की ओर से रणदीप सुरजेवाला ने उन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संसद में 12 करोड़ रोजगार गए, 700 किसानों की मौत, 27 रुपये प्रति दिन किसान की आय रह जाने, 84 प्रतिशत घरों की आमदनी घटी, महंगाई और कोरोना से मौत पर बात होनी चाहिए थी। मगर अहंकार को तो अब भी चुनाव हारने का इंतजार है।

सुरजेवाला ने कहा कि चीन से लद्दाख में कब्जे को लेकर 14 बार वार्ता हुई। चीन ने गोगरा- तत्तापानी में कब्जा किया, लेकिन पीएम ने मेक इन इंडिया का नारा देकर विनिर्माण को 2022 तक जीडीपी का 25 प्रतिशत करने का वादा किया।

हकीकत यह है कि 2020-21 में यह 14 फीसदी रह गई है। सदन में खूब प्रोपोगंडा हुआ कि भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है। जबकि हकीकत यह है कि सरकार मुट्ठी भर अमीरों की गुलाम है। 142 अमीरों की संपत्ति 23,14,000 करोड़ से बढ़ कर 53,16,000 करोड़ रुपये हो गई।

राष्ट्रपति के अभिभाषण में भविष्य का कोई खाका नहीं : आनंद शर्मा
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि वह उसमें भविष्य का खाका देने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि देश आज जिन समस्याओं से गुजर रहा है उसके समाधान पर भी कोई जिक्र नहीं किया गया है। शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण से यह उम्मीद जताई जा रही थी कि उसमें देश की वास्तविक स्थिति को संसद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। शर्मा ने कहा, यह कटाक्ष नहीं है, लेकिन जिसने भी यह अभिभाषण लिखा है उसने राष्ट्रपति के साथ इंसाफ नहीं किया।

पीएम के नेतृत्व में पूर्वोत्तर विकास की ओर
भाजपा नेता और कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि एक समय था जब पूर्वोत्तर में कांग्रेस का शासन था। धीरे-धीरे लोगों ने देखा कि उन्हें कांग्रेस के शासन से कोई फायदा नहीं हो रहा है। पीएम के नेतृत्व में पूर्वोत्तर विकास की ओर बढ़ रहा है। पीएम ने सोमवार संसद में भारत के लोगों की भावनाओं को प्रतिध्वनित किया।


प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी पर बोला हमला
संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पीएम के लोकसभा भाषण के बाद कहा कि राहुल गांधी के पिता, दादा और दादी ने चीन के साथ समस्या पैदा करने की कोशिश की है। कांग्रेस के तहत शुरू हुए तिब्बत मुद्दे को सभी जानते हैं। राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वह एक अंशकालिक राजनीतिज्ञ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed