{"_id":"5b64d4fe4f1c1b49778b5f2d","slug":"mp-s-want-rajya-sabha-to-run-120-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद चाहते हैं 120 दिन चले राज्यसभा, काम के घंटे भी बढ़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सांसद चाहते हैं 120 दिन चले राज्यसभा, काम के घंटे भी बढ़ें
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Aug 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
parliament
राज्यसभा में कामकाज के घटते समय से चिंतित सांसदों ने सदन के कामकाजी दिन बढ़ाकर 120 करने की मांग की है। इसके साथ ही सांसदों का कहना है कि सदन की कार्यवाही का समय भी बढ़ाया जाए और 11 बजे की बजाय सदन का कामकाज सुबह 10 बजे से शुरू किया जाए।
कुछ सदस्यों ने सदन में व्यवधान और बार-बार स्थगन को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि कामकाज के घंटों में कमी के लिए या तो सदन का समय बढ़ाया जाए या सत्र को ज्यादा दिनों तक चलाकर उसकी भरपाई की जाए।
शिरोमणि अकाली दल के सदस्य नरेश गुजराल द्वारा लाए गए प्राइवेट मेंबर बिल पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने अपनी राय व्यक्त की। कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि हंगामा करने वाले सदस्यों के उस दिन के वेतन-भत्ते काटे जाएं।
विज्ञापन
बिल पेश करते हुए गुजराल ने कहा, ‘हम लगातार देखते आ रहे हैं और अब तो संसद में साल में बमुश्किल 70 दिन ही बैठक हो पाती है।’ आजादी के बाद 1952 में जब राज्यसभा की बैठक शुरू हुई, तब साल में 100 दिन तक कार्यवाही चलती थी।