फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Renuka Chowdhury criticises PM Modi Not a single man's achievement collective achievement of every ॉ

Congress: 'ये किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे देश की उपलब्धि', आतंकवाद पर PM मोदी के बयान पर बोलीं रेणुका चौधरी

Fri, 30 May 2025 11:05 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 30 May 2025 11:05 PM IST
सार

आतंकवाद पर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे देश और सेना की सामूहिक उपलब्धि है। साथ ही कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी को राजनीतिक लाभ लेने से बचने की सलाह दी और कहा कि सेना व सीमावर्ती नागरिकों के साहस को सलाम किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
MP Renuka Chowdhury criticises PM Modi Not a single man's achievement collective achievement of every ॉ
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने पलटवार करते हुए सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई किसी एक व्यक्ति का वादा नहीं हो सकता, यह पूरे देश और सेना की सामूहिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई सिर्फ पीएम मोदी की नहीं, बल्कि हर भारतीय की है।

विज्ञापन


रेणुका चौधरी ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि सेना ने साहस दिखाया है, सीमा पर रहने वाले नागरिक हर दिन खतरे में जीते हैं, उन्हें सलाम है। यह किसी एक का नहीं, हम सबका संघर्ष है। कृपया इसका राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश न करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- भारत का रक्षा दमखम: 2047 तक बजट 5 गुना तक पहुंचने का अनुमान, उत्पादन और निर्यात में भी आएगा जबरदस्त उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस सांसद का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देने पर कड़ी चेतावनी दी। साथ ही कहा कि भारत अब हर आतंकी हमले का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि भारत अब ‘परमाणु धमकियों’ से डरने वाला नहीं है और आतंक के आका और उनके संरक्षकों को सख्त सजा दी जाएगी। इस पर चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि सेना का मनोबल बढ़ाएं, लेकिन क्रेडिट लेने की राजनीति न करें।


ये भी पढ़ें:-Operation Sindoor: 'दोस्ती का हाथ बन सकता है प्रतिशोध की मुट्ठी', ऑपरेशन सिंदूर पर लंदन में बोले राघव चड्ढा

कैसे और कब जवाब देना है निर्णय सेना का- पीएम मोदी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि अगर सीधे कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो, ठोक दिया जाएगा। भारत अब निर्णय सेना पर छोड़ेगा कि कैसे और कब जवाब देना है।” उन्होंने कहा कि अब भारत ने तीन स्पष्ट नियम तय किए हैं- हर हमले का जवाब दिया जाएगा, जवाब कब और कैसे देना है यह सेना तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed