फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Polls: BJP-Congress clash over ticket distribution; BJP can declare candidate at 64, Congress at 66

MP Polls: भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर माथापच्ची; भाजपा 64, कांग्रेस 66 पर घोषित कर सकती है उम्मीदवार

Wed, 13 Sep 2023 09:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Sep 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
MP Polls: BJP-Congress clash over ticket distribution; BJP can declare candidate at 64, Congress at 66
शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ

कांग्रेस और भाजपा मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। उम्मीदवारों की सूची तय करने के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी हुई। 15 जीआरजी स्थित पार्टी के वॉर रूम में हुई बैठक में 100 सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। दूसरी तरफ बीजेपी में भी 64 सीटों को लेकर मंगलवार रात चर्चा हुई। बुधवार को भी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें पार्टी इन सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा सकती है।

विज्ञापन


60 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है कांग्रेस
दूसरे दिन भी मध्यप्रदेश के नेताओं के साथ के.सी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला और भंवर जितेन्द्र सिंह मीटिंग करते रहे। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के सभी नेताओं ने अपने अपने क्षेत्रों दावेदारों की सूची कमेटी को सौंप दी है। इससे पहले मंगलवार को भी दिग्गज नेताओं की यह बैठक साढ़े चार घंटे तक चली थी। इसमें करीब 100 सीटों पर चर्चा की गई थी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पार्टी लंबे समय से हार रही 66 सीटों पर जल्द ही टिकट घोषित कर सकती है। इसके अलावा पार्टी उन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर सकती है,जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी के विधायक है। जिनकी सर्वे रिपोर्ट भी अच्छी है। वर्तमान में कांग्रेस के 96 विधायकों में से करीब 35 विधायक ऐसे हैं, जिनके टिकट काटे जा सकते हैं। इन सीटों को छोड़कर करीब 60 विधायकों के टिकट घोषित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा में भी 64 सीटों पर चल रहा मंथन
इधर, बीजेपी में भी मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर 64 सीटों पर मंथन चल रहा है। सोमवार रात दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष के साथ करीब चार घंटे तक बैठक हुई। 

इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे सीएम शिवराज और भूपेन्द्र यादव भोपाल पहुंचे। बैठक में करीब 45 हारी हुई सीटों पर नामों पर सहमति बन गई है। बुधवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इसमें फिर से उम्मीदवारों के नामों पर फिर से चर्चा होगी। उम्मीद है कि पार्टी 60 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed