MP Politics: मध्यप्रदेश का CM कौन? बड़ौदा परिवार ने सिंधिया के लिए लगाया जोर, तोमर के लिए आगे आया संघ
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस सोमवार को खत्म हो जाएगा। भाजपा ने आज नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक बुलाई है। मीटिंग में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी। माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे शुरू होगी। शाम 7 बजे तक सीएम चेहरे का एलान हो सकता है। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा राजधानी भोपाल पहुच गए हैं।
प्रह्लाद सिंह पटेल
प्रह्लाद पटेल राज्य का ओबीसी चेहरा हैं। ओबीसी शिवराज सिंह चौहान को बदलने की स्थिति में इन्हें आगे माना जा रहा है। पटेल केंद्र की गुडबुक में शामिल हैं। लेकिन आरएसएस की गुडबुक में बुक नहीं हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया
राजस्थान में वसुंधरा राजे के सीएम नहीं बनाने का लाभ मिल सकता है। बड़ौदा के गायकवाड़ राजघराने से भी मदद मिलने की संभावना है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की पसंद हैं। आरएसएस व कई नेता इनके नाम पर सहमत नहीं हैं।
नरेंद्र सिंह तोमर
सामान्य वर्ग के बड़े नेता। इनके नाम पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बडे नेता सहमत हो सकते हैं। आरएसएस की गुडबुक में शामिल हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान बेटे का वीडियो वायरल होने के कारण दिक्कत हो सकती है।
कैलाश विजयवर्गीय
विजयवर्गीय का मालवा-निमाड़ में अच्छा खास दबदबा है। आठ साल बाद फिर विधायक बने। मंत्री और संगठन का काम कम करने का अनुभव है। शाह के करीबियों में गिनती होती है। बोल्ड और मुखर स्वभाव परेशानी बन रहा है। सीएम न बनने की होने की स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष की भी दावेदारी है इनकी।