फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Congress is planning to organize a meeting of Rahul gandhi among the tribals in Badnawar in Dhar

MP Politics: महाकाल दर्शन, आदिवासी संवाद-रैली और राहुल की न्याय यात्रा से इस वोट बैंक पर फोकस कर रही कांग्रेस

Fri, 23 Feb 2024 05:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 23 Feb 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
राहुल की पहली सभा मध्यप्रदेश के मुरैना में होगी। इसके बाद वे रोड शो और नुक्कड़ सभाएं करेंगे। सांसद गांधी अपनी पूरी यात्रा के दौरान हर शहर में अलग-अलग ग्रुप में लोगों से चर्चा करेंगे। कांग्रेस 6 मार्च को धार जिले के बदनावर में आदिवासियों के बीच राहुल की एक सभा का आयोजन करने की योजना भी बना रही है...
loader
MP Politics: Congress is planning to organize a meeting of Rahul gandhi among the tribals in Badnawar in Dhar
MP Politics: Rahul Gandhi during Bharat Jodo Nyay Yatra - फोटो : Agency

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) से मध्यप्रदेश में मुरैना से प्रवेश करने जा रही है। राज्य में यह यात्रा करीब पांच दिनों तक रहेगी। राहुल की यात्रा रतलाम जिले के सैलाना से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का चुनाव में कोई असर नहीं पड़ा था। यात्रा जिन 22 विधानसभा क्षेत्रों से निकली थी, उनमें से 18 सीटें भाजपा ने जीती थीं। इसमें पांच एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित सीटें भी थीं। इसमें से भी कांग्रेस को दो पर ही जीत मिली।

प्रदेश में पहली राहुल की सभा मध्यप्रदेश के मुरैना में होगी। इसके बाद वे रोड शो और नुक्कड़ सभाएं करेंगे। सांसद गांधी अपनी पूरी यात्रा के दौरान हर शहर में अलग-अलग ग्रुप में लोगों से चर्चा करेंगे। कांग्रेस 6 मार्च को धार जिले के बदनावर में आदिवासियों के बीच राहुल की एक सभा का आयोजन करने की योजना भी बना रही है। इसके अलावा आदिवासी वर्ग का भरोसा जीतने के लिए शिवपुरी में आदिवासी संवाद का आयोजन भी होगा। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से छह एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित हैं।

दरअसल, राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक ब्रेक रहेगा। 27-28 को राहुल इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर लेक्चर देंगे। राहुल ने यहीं से पढ़ाई की है। पिछल वर्ष उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने का वादा किया था। बाकी के दिनों में राहुल राजधानी दिल्ली में पार्टी की लोकसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होंगे।

राहुल गांधी की यात्रा 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एमपी में आएगी। इसके बाद वे मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों को कवर करेगी। 5 मार्च की दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। राहुल गांधी ने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को महाकाल के दर्शन किए थे। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed