Hindi News
›
Madhya Pradesh
›
MP Politics: an uproar over 'Mama ka Ghar', why leader of opposition claiming on this bungalow?
{"_id":"65b0f24af44e232463084515","slug":"mp-politics-an-uproar-over-mama-ka-ghar-why-leader-of-opposition-claiming-on-this-bungalow-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: ‘मामा के घर‘ को लेकर मचा घमासान, आखिर इस बंगले पर क्यों नेता प्रतिपक्ष जता रहे हैं अपना दावा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MP Politics: ‘मामा के घर‘ को लेकर मचा घमासान, आखिर इस बंगले पर क्यों नेता प्रतिपक्ष जता रहे हैं अपना दावा?
विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम से सरकारी आवास बी-9 का आवंटन उन्हें करने की मांग की है। उमंग सिंगार ने तर्क दिया है कि बी-9 बंगला आदिवासी वर्ग की नेता रहीं और प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री स्व. जमुना देवी को वर्षों आवंटित रहा है, जो उनकी बुआ भी थीं...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने सीएम से 74 बंगले में बने सरकारी आवास बी-9 का आवंटन उन्हें करने की मांग की है।
इसके पीछे उमंग सिंगार ने तर्क दिया है कि बी-9 बंगला आदिवासी वर्ग की नेता रहीं और प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री स्व. जमुना देवी को नेता प्रतिपक्ष के नाते वर्षों आवंटित रहा है। वे आदिवासी समुदाय की नेता होने के साथ साथ मेरी बुआ थीं। बचपन से ही इस बी-9 शासकीय बंगले में मैंने उन्हें दिन-रात प्रदेशवासियों की सेवा करते देखा है। जमुना देवी के भतीजे होने के नाते उनकी यादें भी इस बंगले से जुड़ी हुई हैं, ऐसे में आदिवासी वर्ग के लिए बेहतर काम करने के लिए उन्हें बी-9 आवास आवंटित किया जाए।
दरअसल, इस सरकारी बंगले की कहानी कुछ ऐसी है कि बी-9 से लगा बी-8, 74 बंगला मामा का घर है। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद यहां पर शिफ्ट हुए हैं। इसी से लगे बी-9 में शिवराज सिंह चौहान का दफ्तर संचालित होता है। 74 बंगले के बी-9 बंगले का मामला विधानसभा में भी गूंज चुका है। तत्कालीन कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने शिवराज सिंह चौहान के घर से लगे बी-9 सरकारी आवास को डिस्मेंटल करने का आरोप लगाया था और करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद सरकारी आवास को डिस्मेंटल करने पर सवाल भी खड़े किए थे।
74 बंगले के बी-9 की कहानी कुछ इस तरह भी है कि यह लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष रहीं जमुना देवी का आवास रहा। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के नाम आवंटित रहा। इसके बाद यह शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के सामाजिक संगठन किरार समाज के नाम पर आवंटित किया गया। लेकिन उसके बाद इस सरकारी बंगले को डिस्मेंटल बताया गया। लेकिन शिवराज सिंह चौहान यानी मामा के घर से लगे इस सरकारी आवास में उनका दफ्तर संचालित होता है और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मामा के घर से लगे इस डिस्मेंटल आवास की मांग रख कर सरकारी आवास को फिर से सुर्खियों में ला खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।