फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Congress is struggling to find candidates for gwalior, khandwa, morena Lok Sabha seats

MP News: इन तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार खोजने में कांग्रेस के छूट रहे पसीने, जानें कहां फंस रहा है पेंच?

Fri, 29 Mar 2024 03:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 29 Mar 2024 03:37 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी अब तक तीन सूचियां जारी कर 25 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। कांग्रेस खजुराहो सीट पर नहीं लड़ेगी, यह सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कांग्रेस आज शेष तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है...

विज्ञापन
MP News: Congress is struggling to find candidates for gwalior, khandwa, morena Lok Sabha seats
MP News - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी सभी सीटें जीतकर रिकॉर्ड कायम करने में जुटी है। वहीं कांग्रेस इस चुनाव में अपना अस्तित्व बचाने में लगी है। पार्टी की कोशिश है कि कैसे भी इन चुनावों में चार से पांच सीटों पर जीत हासिल कर ले। हालांकि अभी भी 3 सीटों पर उम्मीदवार के नामों को लेकर पार्टी के भीतर मंथन का दौर चल रहा है।

विज्ञापन

खंडवा लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। भाजपा ने फिर से मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पाई है। खंडवा सीट से पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूनम पटेल, सुनीता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नामों को लेकर भी चर्चा चल रही है। कांग्रेस नेतृत्व अरुण यादव को खंडवा से चुनाव लड़वाना चाहती है, जबकि यादव गुना सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। पार्टी को अब तक खंडवा में कोई मजबूत चेहरा नहीं मिला है। इसकी वजह से अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन

ग्वालियर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस का कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। इस बार कांग्रेस को ग्वालियर सीट पर जीत की खासी उम्मीद है, यही वजह है कि पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसलिए पार्टी को किसी स्थानीय दमदार चेहरे पर भरोसा जताना चाहती है। भाजपा ने राज्य सरकार में पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस से  पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, युवा कांग्रेस नेता मितेंद्र सिंह और विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नामों को लेकर चर्चा है। कांग्रेस जातिगत समीकरण को देखते हुए उम्मीदवार तय करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मुरैना सीट भी इस बार कड़े मुकाबले वाली मानी जा रही है। इस लोकसभा पर 1996 से भाजपा का कब्जा है। मुरैना में तोमर समुदाय का काफी प्रभाव है। भाजपा ने जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए इस सीट से पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस भी किसी मजबूत प्रत्याशी की तलाश में है। मुरैना सीट से कांग्रेस दावेदारों के रूप में विधायक पंकज उपाध्याय और भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायक नीटू उर्फ सत्यपाल सिंह सिकरवार के नामों की चर्चा है। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का नाम भी चर्चाओं में है।

कांग्रेस पार्टी अब तक तीन सूचियां जारी कर 25 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। कांग्रेस खजुराहो सीट पर नहीं लड़ेगी, यह सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कांग्रेस आज शेष तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इससे पहले बुधवार रात कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था।

बुधवार को जारी सूची में कांग्रेस ने विदिशा, गुना और दमोह के प्रत्याशी घोषित किए हैं। विदिशा से दो बार सांसद रहे प्रतापभानु शर्मा प्रत्याशी होंगे। उनका मुकाबला विदिशा से पांच बार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह यादव को उतारा गया है। दमोह से तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed