संसद में वाजे केस का मुद्दा उठाने वाली सांसद नवनीत बोलीं- मैं सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराउंगी
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत द्वारा कथित तौर पर धमकी दिए जाने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा कि वह अरविंद सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराएंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं एक पुलिस शिकायत (अरविंद सावंत के खिलाफ) दर्ज करूंगी।’
बता दें, बीते सोमवार को सांसद नवनीत ने लोकसभा अध्यक्ष को ओम बिरला को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि सदन में सचिन वाजे का मामला उठाने के बाद शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें संसद परिसर में ही धमकी दी थी।
I will lodge a Police complaint (against Arvind Sawant): Maharashtra MP Navneet Rana
She had yesterday written to Lok Sabha Speaker alleging that Shiv Sena MP Arvind Sawant threatened her in Parliament premises after she raised Sachin Waze case in the House. pic.twitter.com/ImYpwxqnXaविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 23, 2021
राणा ने धमकी को बताया महिलाओं का अपमान
नवनीत ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें संसद की लॉबी में जेल में डालने और देख लेने की धमकी दी। राणा ने दावा किया कि संसद में सचिन वाजे का मुद्दा उठाए जाने के बाद शिवसेना सांसद ने उनसे कहा, ‘तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है, मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे। राणा ने कहा है कि सावंत ने यह धमकी उनको लोकसभा की लॉबी में दी है। राणा ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए सावंत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिवसेना सांसद ने आरोपों को नकारा
हालांकि, अरविंद सावंत ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह झूठा आरोप है, मैंने किसी को कोई धमकी नहीं दी है। सावंत ने कहा कि राणा ने सरासर झूठ बोला है। पहली बात यह राणा महिला हैं। वह मुझे आते-जाते भैया-दादा कहती हैं। एक महिला को धमकाने का काम शिवसैनिक नहीं करते। उनके ईर्द-गिर्द अगर लोग होंगे तो वह बताएंगे कि हमने धमकाया है क्या? सावंत ने कहा कि उनके बातचीत का जो तरीका है वह अच्छा नहीं लगता है, आप वीडियो देख सकते हैं। वह उद्धव ठाकरे का हमेशा नाम लेती हैं। घृणा वाला बयान देती हैं।
संसद में राणा ने निलंबित पुलिस अधिकारी वाजे को लेकर उठाया था सवाल
गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा में भाजपा के सांसदों ने महाराष्ट्र के एक पुलिस अधिकारी द्वारा राज्य के गृहमंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों का मुद्दा उठाया और इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। इसी दौरान निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सवाल उठाया था कि जिस पुलिस अधिकारी को 16 वर्ष तक निलंबित रखा गया, उसे महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास अघाड़ी सरकार आते ही बहाल क्यों कर दिया गया?