{"_id":"6572b24fe39dc1a75700bda9","slug":"mp-mahua-moitra-on-ethics-committee-report-to-be-tabled-today-in-lok-sabha-update-news-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: '...अब आप महाभारत का रण देखेंगे', रिपोर्ट पेश होने से पहले गरजीं महुआ; भाजपा ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: '...अब आप महाभारत का रण देखेंगे', रिपोर्ट पेश होने से पहले गरजीं महुआ; भाजपा ने किया पलटवार
Fri, 08 Dec 2023 11:36 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:36 AM IST
सार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनपर आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली है। दुबे की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा की आचार समिति को भेजा था। आज समिति रिपोर्ट पेश कर सकती है।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की आचार समिति आज सदन में रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट पेश होने के बाद महुआ के खिलाफ निष्कासन प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है। इस बीच सदन के बाहर मोइत्रा ने पत्रकारों से कहा कि मां दुर्गा आ गई है, अब आप महाभारत का रण देखेंगे।
विज्ञापन
यह है मामला
गौरतलब है, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनपर आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली है। दुबे की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा की आचार समिति को भेजा था। आचार समिति को आरोपों की जांच का अधिकार होता है। यह समिति सांसदों के आचार, व्यवहार, आचरण पर नजर रखती है। कोई भी व्यक्ति या सासंद किसी सासंद के खिलाफ इस समिति को सबूतों के साथ लिखित में शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोइत्रा का बयान
महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में रिपोर्ट पेश होने से पहले कहा कि मां दुर्गा आ गई है, अब देखेंगे। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने वस्त्रहरण शुरू कर दिया है और अब आप महाभारत का रण देखेंगे।
भाजपा ने किया पलटवार
इस बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने दिनकर जी की कविता कहा है तो मुझे लगता है कि ममता बनर्जी उन्हें 'बाहरी' न बोल दें क्योंकि ममता बनर्जी सभी हिंदी भाषी लोगों को 'बाहरी' कहती हैं। पहले महुआ मोइत्रा तय कर ले कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी - ममता बनर्जी की या सोनिया गांधी की पार्टी से। महुआ मोइत्रा ने एक तो चोरी किया है, उस पर से सीनाजोरी कर रही हैं।
समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद विनोद
बता दें, 15 सदस्यों वाली लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद विनोद सोनकर हैं। समिति के सामने जिसके खिलाफ आरोप लगाया जाता है उस सांसद को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाता है। साथ ही आरोप लगाने वाले सांसद को भी सबूत देने के लिए समिति के सामने बुलाया जाता है।