{"_id":"5c669752bdec227cde52f496","slug":"mp-kirti-azad-met-rahul-gandhi-will-be-join-congress-on-18th-feb-before-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से कीर्ति 'आजाद', कांग्रेस में हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा से कीर्ति 'आजाद', कांग्रेस में हुए शामिल
Mon, 18 Feb 2019 01:56 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने कांग्रेस ज्वाइन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से लंबे समय से निलंबित चल रहे पार्टी सांसद कीर्ति आजाद सोमवार को आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। बिहार के दरभंगा से लोकसभा सांसद आजाद 15 फरवरी को कांग्रेस में शामिल होने का औपचारिक एलान करने वाले थे, लेकिन पुलवामा हमले के चलते इसे टाल दिया गया था। वह दिल्ली से भी एक बार सांसद रहे हैं।
विज्ञापन
Kirti Azad joins Congress party in presence of Congress President Rahul Gandhi pic.twitter.com/rD1PzE4XHZ
— ANI (@ANI) February 18, 2019विज्ञापन
कीर्ति आजाद को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी ज्वाइनिंग के मौके पर कीर्ति आजाद ने राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को मिथिला क्षेत्र की टोपी 'पाग' पहनाकर सबका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आजाद ने कहा, 'मैंने 26 साल तक भाजपा की सेवा की। लेकिन जबसे यह सरकार बनी, तबसे उनका असली चेहरा सामने आने लगा। मैं अपने पिता भगवत झा आजाद की पार्टी में आया हूं। मैंने घर वापसी की है।"
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने देश की अखण्डता के लिए काम किया। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि राहुल गांधी जी ने मुझे अपनाया है।'
आजाद ने दावा किया, 'पांच साल तक सिर्फ जुमले सुने हैं। डीडीसीए के कागजात मेरे पास थे। उसके भ्रष्टाचार की बात कर रहा था। लेकिन मेरी नहीं सुनी गई।"
उन्होंने कहा, "जब सब कागजात रखे तो मेरी पीठ में छुरा घोंपा गया। फिर यह समझ आ गया कि ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ भी एक जुमला साबित हुआ।"
ये भी पढ़ें- इतिहास पढ़ा, क्रिकेट खेला और नेता बन गए, ये है कीर्ति के भाजपा से 'आजाद' होने की कहानी
मालूम हो कि आजाद को कांग्रेस में लिए जाने का फैसला करीब एक महीने पहले ही हो चुका था। इसके लिए 15 फरवरी का दिन तय किया गया था। आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा भले की पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड से किए जाने से पहले ही दीवारों पर लगे बैनर और होर्डिंग्स उनका स्वागत कर रहे थे।कीर्ति आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह लंबे समय से भाजपा से निलंबित चल रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं थी।