फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Indore News 30 engineers stayed up all night then power came in 80 thousand houses after 10 hours

इंदौर में बिजली संकट के बीच रात भर जुटे रहे 30 इंजीनियर, 80 हजार घरों को 10 घंटे बाद मिली राहत 

Sat, 01 Jun 2019 02:57 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
MP Indore News 30 engineers stayed up all night then power came in 80 thousand houses after 10 hours
Indore Power House(File Photo) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के इंदौर में बिजली कंपनी के मुख्यालय पोलोग्राउंड में 132 केवी सब स्टेशन में लगी आग पर शुक्रवार सुबह काबू पाया जा सका। रात भर करीब 30 इंजीनियर बिजली संकट दूर करने में लगे रहे। काफी मेहनत के बाद 80 हजार घरों को 10 घंटे बाद राहत मिल सकी। इस ग्रिड को नए सिरे से बनने में महीनेभर का वक्त और तकरीबन 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


आग लगते ही बिजली अफसरों ने निगम को सूचना दी, तब जाकर निगम के सभी 18 जोन से टैंकर बुलाए गए। आग बुझने के बाद अफसरों ने जांच की तो पता चला सिलेंडर के आकार जैसा सीटी ट्रांसफॉर्मर गर्म होकर फट गया था। एमडी विकास नरवाल, चीफ इंजीनियर गजरा मेहता, अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा, देवास के एसई ध्रुवनारायण शर्मा, कार्यपालन यंत्री नॉर्थ डिविजन भूपेंद्र सिंह समेत 30 इंजीनियर और 100 से ज्यादा कर्मचारी रातभर जुटे रहे। 
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण इंदौर के पोलोग्राउंड, स्नेहलतागंज, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा, मालवा मिल, क्लर्क काॅलोनी, विजय नगर, पलासिया, एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी, मानवता नगर, आनंद बाजार, बड़ा गणपति, राज मोहल्ला सहित कई कॉलोनियों में रातभर लोगों ने जागकर रात गुजारी। बताया जा रहा है कि अब करंट ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) से आएंगे। भोपाल से ये उपकरण मंगवाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed